-
आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर जैसे कई बॉलीवुड सितारे आज परफेक्ट फिजिक के मालिक हैं। इनके जैसी शानदार फिजिक पाना आज लाखों युवाओं और युवतियों का सपना है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अपनी आकर्षक फिजिक से बॉलीवुड फैंस को दीवाना बना लेने वाले कई सितारे एक समय काफी मोटे हुआ करते थे। इतने मोटे कि आप उनकी पुरानी तस्वीरों को देखकर यकीन ही ना कर पाएं कि ये वही हैं। दिलचस्प यह है कि कुछ एक्टर्स ने तो फिल्मों में आने के बाद अपने शरीर की चर्बी घटाने का प्रयास शुरू किया और सफल भी हुए। ऐसे में बॉलीवुड के इन स्टार्स की फैटी लुक वाली तस्वीरों को देखकर आपको भी अपनी मोटाई कम करने का जोश एक बार जरूर जागेगा। चलिए, देखते हैं वो तस्वीरें।
-
क्या आप विश्वास करेंगे कि सोनम कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले एक समय 86 किलोग्राम की हुआ करती थीं। संजय लीला भंसाली ने जब सोनम को अपनी फिल्म 'सांवरिया' के लिए कॉस्ट किया, उसके बाद सोनम ने अपना वजन घटाना शुरू किया।
-
सोनाक्षी सिन्हा को एक हल्की फैटी एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता रहा है। लेकिन जानना दिलचस्प है कि फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी और भी ज्यादा फैटी हुआ करती थीं। क्या आप विश्वास करेंगे कि सोनाक्षी ने जब अपना वेट कम करना शुरू किया, उस समय वह 90 किलोग्राम की थीं।
-
ये हैं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर। भूमि अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'दम लगा के हईशा' के समय 85 किलोग्राम की थीं। लेकिन अपकमिंग फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' और 'शुभ मंगल सावधान' में भूमि का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा।
-
आलिया भट्ट भी अपनी टीन एज में काफी फैटी हुआ करती थीं। आलिया की इस तस्वीर को देखकर आप समझ सकते हैं कि उनमें कितना बदलाव आया है। बताया जाता है कि आलिया ने अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से पहले अपना 16 किलोग्राम वजन घटाया था।
-
परिणीति चोपड़ा की इस तस्वीर को देखकर आप समझ सकते हैं कि बॉलीवुड में आने से पहले वह कितनी फैटी थीं। दिलचस्प है कि परिणीति अपनी कुछ शुरुआती फिल्मों में थोड़ी फैटी दिखती थीं, लेकिन हाल ही में आई फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में वह जीरो फिगर में नजर आईं।
-
अर्जुन कपूर बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जो बॉलीवुड डेब्यू से पहले काफी मोटे हुआ करते थे। लेकिन आज अर्जुन अपनी परफेक्ट फिजिक के लिए जाने जाते हैं। जानना दिलचस्प है कि अर्जुन कपूर को मोटापा कम करने में सलमान खान ने उनकी काफी मदद की थी।