-
फिल्म लिप्सटिक अंडर माय बुर्का में अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अहाना कुमरा एक बार फिर से चर्चा में हैं। अहाना के चर्चा में आने का कारण बनी हैं उनकी लेटेस्ट तस्वीरें। इन तस्वीरों में अहाना पूल के अंदर मोनॉकिनी में नजर आ रही हैं। उनके फॉलोअर्स को ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर सुपरहॉट और गॉर्जियस जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। (All Pics: Ahana Kumra Instagram)
-
अहाना कुमरा का जन्म लखनऊ में हुआ है। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के सीरियल युद्ध से की थी।
-
बचपन से थियेटर करने वालीं अहाना ने करियर के शुरुआती दिनों में शॉर्ट फिल्मों और विज्ञापनों में ज्यादा काम किया।
-
अहाना को पहचान मिली अश्वनि अय्यर की फिल्म लिप्सटिक अंडर माय बुर्का से। इस फिल्म में अहाना एक रुढ़िवादी मुस्लिम परिवार की बिंदास लड़की के किरदार में थीं।
-
अहाना ने फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में प्रियंका गांधी का किरदार भी निभाया था।
-
अहाना इन दिनों शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनने वाली वेब सिरीज ‘बेताल’ और राजीव खंडेलवाल के साथ ‘मर्जी’ में काम कर रही हैं।
-
अहाना की आने वाली फिल्म का नाम है शमशेरा। शमशेरा में अहाना रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।
