-
आज के समय में साउथ के तमाम सुपरस्टार्स बॉलीवुड अपनी अच्छी जगह बना चुके हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने बॉलीवुड को ऐसे-ऐसे सुपरस्टार्स दिए हैं जिसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होगी। आज बॉलीवुड पर राज करने वाले अक्षय कुमार ने भी अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म से ही की थी। आइए जानते हैं वो कौन से बॉलीवुड सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने अपना फिल्मी सफर साउथ सिनेमा से शुरू किया। ये सितारे आज बॉलीवुड में अपना झंडा गाड़ चुके हैं। (All Pics: YouTube)
-
अक्षय कुमार को बॉक्सफॉफिस का किंग कहा जाता है। लोग जानते हैं कि अक्षय ने फिल्म सौगंध से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। लेकिन बता दें कि अक्षय ने कन्नड़ फिल्म विष्णु विजय से फिल्मी सफर शुरू किया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी।
-
अनिल कपूर की भी पहली फिल्म कन्नड़ भाषा में थी। अनिल की इस फिल्म का नाम था पल्लवी अनु पल्लवी। इस फिल्म से प्रसिद्धी मिलने के बाद अनिल कपूर को बॉलीवुड में रोल मिलने लगे थे।
-
कैटरीना कैफ ने साल 2004 में तेलुगू फिल्म मल्लिशवरी से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था।
-
प्रियंका चोपड़ा भी बॉलीवुड से पहले साउथ की फिल्म में नजर आ चुकी हैं। प्रियंका ने तमिल फिल्म तमीजन से एक्टिंग शुरू की थी।
-
दीपिका पादुकोण ने ओम शांति ओम से पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी थीं। दीपिका ने कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या में काम किया था।
-
ऐश्वर्या राय भी बॉलीवुड में आने से पहले साउथ की फिल्में कर चुकी थीं। ऐश्वर्या ने इरुवर और जींस जैसी तमिल फिल्मों में काम किया था।
