-
किसी इंसान को किसी क्षेत्र की कितनी ही जानकारी क्यों ना हो वह सब कुछ कभी नहीं जान सकता। यह बात बॉलीवुड स्टार्स पर भी लागू होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने जान बूजकर या गलती से कभी इंटरव्यूज में ऐसे जवाब दे दिए कि वे हंसी का पात्र बन गए। तो चलिए शुरू करते हैं…
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने कम आई क्यू लेवल के चलते लंबे वक्त तक हंसी का पात्र बनी रहीं। क्या आप जानते हैं कि एक इंटरव्यू में उन्होंने पृथ्वीराज चौहान को भारत का राष्ट्रपति बता दिया था।
-
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भले ही फिल्म बर्फी में एक बचकाने स्वभाव वाले व्यक्ति के तौर पर दिखे हों लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने एक बार यह कह दिया था कि ऑस्कर के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है कि इसमें बर्फी को नहीं चुना गया।
-
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय यूं तो इंडस्ट्री में अब बहुत ज्यादा नजर नहीं आते हैं लेकिन राकेश रोशन की फिल्म कृश में उनका रोल दमदार था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा- कृश में मेरा किरदार द डार्क नाइट फिल्म के जोकर जैसा है।
-
एक्ट्रेस बिपाशा बसु से जब पूछा गया कि ओलंपिक खेल किसने शुरू कराए थे तो उन्होंने एडोल्फ हिटलर का नाम लिया।
-
मसक्कली गर्ल सोनम कपूर ने एक बार कहा था कि जहां 40 की उम्र में और मरने के बाद लोगों को आइकन माना जाता है, मैं 20 की उम्र में एक आइकन बन गई थीं।
-
करीना कपूर की क्यूटनेस लाखों दिलों को जीत लेती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार जब उनसे पूछा गया कि उनके पास कौन सा लैपटॉप है तो उनका जवाब था… "हरा वाला"।