-
बॉलीवुड एक्टर्स-एक्ट्रेसेज के काम के अलावा उनकी उम्र और बाकी चीजों की भी तुलना की जाती रही है। उनके लुक्स, उनके लाइफस्टाइल से लेकर उनके अंदाज तक को लेकर इंडस्ट्री और फैन्स तुलना करते हैं। जहां तक बात है उम्र की तो इसका इंडस्ट्री में काम से बहुत ज्यादा लेना देना है। खास तौर से एक्ट्रेसेस के मामले में काम का उनकी उम्र से सीधा मतलब होता है। हालांकि यहां हम एक्ट्रेसेज की उम्र की नहीं बल्कि उनकी सौतेली संतानों की उम्र के साथ उनकी तुलना की बात कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ एक्ट्रेसेज ऐसी भी हैं जिनकी खुद की उम्र और उनकी सौतेली संतानों की उम्र तकरीबन बराबर है। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स और उनके सौतेले बच्चों के बारे में।
-
करीना कपूर खान और सारा अली खान- सैफ अली खान की दूसरी पत्नी करीना कपूर खान की उम्र 37 साल है और सैफ की पहली पत्नी से हुई उनकी बेटी की उम्र 24 साल है यानि दोनों के बीच महज 13 साल का फर्क है।
-
हेमा मालिनी और सनी देओल- क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और सनी देओल की उम्र में सिर्फ 8 साल का फर्क है। हेमा जहां 69 साल की हैं वहीं सनी 61 साल के हैं।
-
मान्यता दत्त और त्रिशाला दत्त- संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त और उनकी बेटी त्रिशाला दत्त की उम्र में महज 9 साल का फर्क है।
-
सोनी राजदान और पूजा भट्ट- निर्देशक महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान की उम्र 61 साल है और उनकी बड़ी बेटी 45 साल की हैं। दोनों की उम्र में 16 साल का फर्क है।
-
कबीर बेदी की पत्नी परवीन दुसांज की उम्र 42 साल है और उनकी बेटी पूजा बेदी की उम्र 47 साल है। दोनों की उम्र में 5 साल से भी कम का फर्क है।
