-
वरुण धवन ने साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। करण जौहर निर्देशित इस फिल्म में वरुण के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में थे। जानना दिलचस्प है कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' इन तीनों ही एक्टर्स की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। क्या आप जानते हैं कि वरुण धवन बॉलीवुड में एक्टिंग के करने से पहले सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं। वह साल 2010 में आई करण जौहर निर्देशित फिल्म 'माय नेम इज खान' में सहायक निर्देशक थे। लगे हाथ बता दें कि वरुण धवन के भाई रोहित धवन हैं, जोकि बॉलीवुड में निर्देशक के रूप में पूरी तरह से सक्रिय हैं। एक ऐसी ही दिलचस्प बात यह है कि वरुण धवन अपनी यंग एज में हीरो नहीं, बल्कि रेसलर बनना चाहते थे। आइए पढ़ते हैं वरुण धवन के बारे में और रोचक जानकारियां।
-
वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई हुआ था।
-
वरुण धवन के पिता का नाम डेविड धवन है, जोकि बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर हैं।
-
वरुण की मां का नाम करुणा धवन है।
-
वरुण धवन ने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की हुई है।
-
वरुण धवन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने खूबसूरत लुक के लिए भी जाने जाते हैं।
-
वरुण की अपकमिंग फिल्म 'जुड़वा 2' का ट्रेलर हाल ही रिलीज हुआ है।
-
'जुड़वा 2' साल 1997 में आई सलमान खान की फिल्म का सीक्वल है।
-
मालूम हो कि 'जुड़वा' और 'जुड़वा 2' का निर्देशन वरुण के पापा डेडिव धवन ने ही किया है।
-
आलिया भट्ट के साथ वरुण की जोड़ी काफी लोकप्रिय हुई है
-
वरुण आलिया के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्में कर चुके हैं।
