-
शाहिद कपूर के बॉलीवुड करियर की शुरूआत साल 2003 में आई फिल्म 'इश्क विश्क' से हुई थी। केन घोष निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। इसके साथ ही साथ शाहिद को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का 'बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड' मिला था। इस तरह से शाहिद की शुरूआत तो अच्छी रही लेकिन उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गईं। फिल्म 'विवाह' और 'जब वी मेट' ने एक बार फिर से शाहिद के एक्टिंग करियर को ऊंचाई दी। मोटे तौर पर कहा जा सकता है कि शाहिद का अब तक का एक्टिंग करियर लगातार गोते लगाता रहा है। उल्लेखनीय है कि साल 2015 में मीरा से शादी और पिछले साल बेटी मीशा के जन्म के बाद शाहिद की फिजिक में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। आइए देखते हैं शाहिद कपूर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें। (Photos Source: Social Media)
-
शाहिद कपूर ने 7 जुलाई 2015 को मीरा राजपूत से शादी की।
-
26 अगस्त 2016 को शाहिद की बेटी मीशा कपूर का जन्म हुआ।
-
शादी और बेटी के जन्म के बाद शाहिद की फिजिक में जबरदस्त बदलाव दिख रहा है।
-
क्या आप जानते हैं कि शाहिद कपूर ने पहली बार बॉलीवुड में सुभाष घई की फिल्म 'ताल' में डांसर के रूप में काम किया था।
-
फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए शाहिद को आईफा अवॉर्ड्स 2017 का 'बेस्ट एक्टर अवॉर्ड' मिला।
-
क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले शाहिद कपूर ने कई म्यूजिक वीडियोज और टीवी विज्ञापनों में काम किया है।
-
शाहिद कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज कपूर के बेटे हैं।
-
शाहिद कपूर के अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं।
-
फिल्म 'जब वी मेट' के लिए शाहिद कपूर को फिल्मफेयर के 'बेस्ट एक्टर अवॉर्ड' मिल चुका है।