-

सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में हुआ था। सैफ प्रसिद्ध पटौती खानदान से आते हैं। उनके पिता का नाम मंसूर अली खान पटौदी है, जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं। सैफ की मां का नाम शर्मिला टैगोर है, जो कि बॉलीवुड फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। सैफ अली खान को 'छोटे नवाब' कहकर भी पुकारा जाता है। सैफ अली खान की दो शादियां हुई हैं। पहली शादी अमृता सिंह से साल 1991 और दूसरी शादी करीना कपूर से 2012 में हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमृता से तलाक के बाद करीना नहीं बल्कि रोजा कैटेलनो नाम की महिला सैफ की जिंदगी में आई थीं। आइए जानते हैं पूरा माजरा।
-
जब सैफ अली खान की मुलाकात अमृता सिंह से हुई, उस समय सैफ बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। सैफ और अमृता दोनों ही एक-दूसरे को पसंद करते थे और इन्होंने शादी करने की भी फैसला कर लिया।
-
सैफ और अमृता की शादी साल 1991 के अक्टूबर महीने में हुई। दिलचस्प है कि उस समय सैफ 21 साल के और अमृता 33 साल की थीं। इस तरह से सैफ ने खुद ने 12 साल बड़ी महिला से शादी की थी। जिस पर कई लोगों को काफी हैरानी भी हुई थी।
-
शादी के बाद सैफ और अमृता के दो बच्चे हुए। बेटी का नाम सारा अली खान और बेटे का नाम इब्राहिम अली खान है।
-
हांलाकि इनकी शादी बहुत ज्यादा सालों तक नहीं चल पाई और शादी के 13 साल बाद 2004 में इनका तलाक हो गया।
-
इस बीच एक ट्रिप के दौरान सैफ की मुलाकात इटैलियन मॉडल रोजा कैटेलनो से हुई थी। बताया जाता है कि सैफ रोजा के दीवाने हो गए थे।
-
माना यह भी जाता है कि सैफ के रोजा के नजदीक आने की वजह से ही अमृता ने सैफ से तलाक लिया था। लेकिन इस तलाक के पीछे और भी कहानियां हैं
-
अमृता से तलाक के बाद सैफ अली खान रोजा कैटेलनो के साथ रहने भी लगे थे। लेकिन 2 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अचानक ही सैफ और रोजा का रिश्ता भी खत्म हो गया।
-
रोजा ने एक इंटरव्यू में यह कहा था कि सैफ ने उन्हें यह नहीं बताया था कि अमृता सिंह से उनकी शादी हो गई थी। भारत आने पर उन्हें यह पता चला कि सैफ शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।
-
सैफ की बेटी सारा और बेटा इब्राहिम के रोजा के बहुत करीबी हो गए थे। बताया जाता है कि सैफ से ब्रेकअप के बाद भी रोजा इनसे मिलती थीं।
-
बता दें कि रोजा कैटलनो से अलग होने के बाद सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 में करीना कपूर से शादी की।