-

रणवीर सिंह के बॉलीवुड करियर की शुरूआत साल 2010 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से हुई थी। मनीष शर्मा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर ने बिट्टू नाम के मस्तमौला लड़के का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। 'बैंड बाजा बारात' के बाद रणवीर सिंह लेडीज वर्सेज रिकी बहल, लुटेरा, गोलियों की रासलीला रामलीला, गुंडे, किल दिल, बाजीराव मस्तानी और बेफिक्रे जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। मोटे तौर पर कहा जा सकता है कि रणवीर की अब तक यह फिल्मी यात्रा काफी सफल रही है। इस दौरान रणबीर ने यह साबित कर दिया है कि वह एक बेहतरीन एक्टर हैं। दिलचस्प बात यह है कि रणवीर अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी अजीबो-गरीब ड्रेसिंग को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी पाने का रणवीर का जुगाड़ बताते हैं, तो कुछ कहते हैं कि रणवीर ऐसे ही हैं। आज हम आपको रणवीर सिंह कुछ ऐसी ही दिलचस्प तस्वीरें दिखा रहे हैं, जब वह अपनी ड्रेसिंग को लेकर सुर्खयों में आए।
-
रणवीर अपने किरदार के लिए काफी मेहनत करते हैं। जब तक उन्हें किरदार समझ नहीं आ जाता एक्टिंग शुरू नहीं करते हैं।
रणवीर की कितनी बॉलीवुड के उन एक्टर्स में होती है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। -
रणवीर सिंह की इस अजीबो-गरीब ड्रेसिंग कई लोगों को पसंद नहीं आती है, लेकिन रणवीर के फैंस तो उनके इसी अंदाज के दीवाने हैं।
-
रणवीर सिंह भी अपनी यंग एज में काफी मोटे थे। एक्टिंग शुरू करने के बाद रणवीर ने अपनी फिजिक पर ध्यान देना शुरू किया।
-
राइटिंग को एन्जॉय ना कर पाने पर रणवीर से एक्टिंग करनी शुरू की। पहली फिल्म मिलने तक रणवीर को काफी संघर्ष करना पड़ा था।
-
रणवीर सिंह का पूरा नाम 'रणवीर सिंह भावनानी' है। फिल्मों में आने बाद उन्होंने अपने नाम से भावनानी हटा दिया।
-
रणवीर सिंह फिल्मों में एक्टर के तौर पर आने से पहले राइटर थे। वह एक एडवरटाइजमेंट कंपनी के लिए लिखते थे।
-
उल्लेखनीय है कि रणवीर बड़े ही एनर्जेटिक एक्टर हैं। अपनी एनर्जी से वह किरदार में जान डाल देते हैं।
-
रणवीर सिंह का बचपन मुंबई के बांद्रा में बीता है। बांद्रा में बॉलीवुड के कई सितारों का घर है।