-
रणबीर कपूर को लेकर बॉलीवुड फैंस के बीच एक खास तरह का क्रेज है। रणबीर अपने चार्मिंग अंदाज से हर किसी का मन मोह लेते हैं। रणबीर कपूर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' साल 2007 में आई थी। संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म सोनम कपूर की भी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। ऐसे में 'सांवरिया' से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी नहीं उतर पाई। 2008 में आई फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' को रणबीर की पहली कामर्शियल सक्सेज फिल्म माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि ये कपूर खानदान के ऐसे पहले शक्स हैं, जिन्होंने दसवीं पास की। आइए जानते हैं रणबीर कपूर की ऐसी ही कई और दिलचस्प बातें।
-
रणबीर कपूर का जन्म 28 सितम्बर 1982 को मुंबई में हुआ था।
-
रणबीर ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे हैं।
-
राज कपूर रणबीर के दादा और पृथ्वीराज कपूर उनके परदादा हैं।
-
क्या आप जानते हैं कि रणबीर का निक नेम 'गंगलु' है।
-
राज कपूर रणबीर को इस नाम से बुलाते थे।
-
रणबीर की स्कूली पढ़ाई 'बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल' से हुई है।
-
रणबीर ने न्यूयॉर्क के 'स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स' से एक्टिंग भी सिखी है।
-
रणबीर ने साल 1999 में दसवीं पास की थी।
-
मालूम हो कि साल 2005 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में रणबीर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।
-
दिलचस्प है कि 'ब्लैक' असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में उन्हें फ्लोर की सफाई से लेकर लाइट लगाने तक का काम करना पड़ा था।
-
अजब प्रेम की गजब कहानी, रॉकस्टार, राजनीति, बर्फी, बेशरम, रॉय, बाम्बे वेलवेट, तमाशा, ऐ दिल है मुश्किल और जग्गा जासूस…रणबीर की अब तक महत्वपूर्ण फिल्में हैं।
-
फिल्म 'रॉकस्टार' और 'बर्फी' के लिए रणबीर कपूर को खास तौर पर याद किया जाता है।
