
ऋतिक रोशन के बॉलीवुड करियर की शुरूआत साल 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' से हुई थी। राजेश रोशन निर्देशित यह फिल्म सफल रही और इसने ऋतिक को रातोंरात स्टार बना दिया। 'कहो ना प्यार है' में दर्शकों को ऋतिक की बेहतरीन एक्टिंग और जबरदस्त डांस देखने को मिला। इन सबने उन्हें बॉलीवुड फैंस का फेवरेट हीरो बना दिया और लोग उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करने लगे। इसके बाद साल 2000 में ही आई ऋतिक की दो और फिल्में 'फिजा' और 'मिशन कश्मीर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। इसके बाद साल 2003 की फिल्म 'कोई मिल गया' ने ऋतिक के फिल्मी करियर में उछाल ला दिया। आज ऋतिक ने कई सुपरहिट फिल्में देकर खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर लिया। ऋतिक के फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार रहता है। ऋतिक के फैंस को उनके दो बेटों ऋहान और ऋधान की नई-नई तस्वीर का भी इंतजार रहता है। आज हम आपको ऋतिक रोशन की वो दिलचस्प तस्वीरें दिखा रहे हैं, जहां पर वे अपने दोनों बेटों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। -
ऋतिक रोशन के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम 'ऋहान' और छोटे बेटे का नाम 'ऋधान' है।
-
ऋहान का जन्म साल 2006 और ऋधान का जन्म 2008 में हुआ था।
-
ऋतिक रोशन ने साल 2000 में अपनी प्रेमिका सुजैन खान से शादी की थी।
-
साल 2014 में ऋतिक और सुजैन का तलाक हो गया।
-
तलाक के बाद भी ऋतिक को सुजैन के साथ कई बार देखा जा चुका है।
-
ऋतिक रोशन के लिए अक्षर 'क' लकी माना जाता है। 'क' से शुरू होने वाली उनकी फिल्में ज्यादातर सफल रहती हैं।
-
'फिजा' और 'मिशन कश्मीर' के सफल ना होने से ऋतिक रोशन के बॉलीवुड करियर को काफी धक्का लगा था।
-
साल 2006 में ऋतिक की फिल्में 'कृष' और 'धूम 2' ने इंटरनेशनल स्टार बना दिया।
-
ऋतिक रोशन की 'कृष' सीरीज की फिल्में काफी सफल रही हैं। 'कृष 4' साल 2018 में रिलीज होनी है।
-
फिल्म 'कहो ना प्यार है' में ऋतिक रोशन के अपोजिट लीड रोल में अमीषा पटेल थीं।
-
ऋतिक अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने जबरदस्त डांस के लिए भी जाने जाते हैं।