-
बढ़ती उम्र के साथ कम होते बाल कोई नई समस्या नहीं है। आम से लेकर स्लिवर स्क्रीन पर नजर आने वाले सुपरस्टार्स तक सभी इस समस्या से परेशान हैं। इसलिए 50 बसंत देखने के बावजूद दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले कई सपुरस्टार्स अपने कम होते बालों से परेशान होकर हेयर ट्रांसप्लांट करा चुके हैं। लेकिन बालों का ये अंतर कैमरे की नजर से नहीं बच पाता। आराम से देखने पर दो तस्वीरों के बीच का अंतर समझ में आ जाता है। जिम जा कर अपनी फिटनस पर बेहद ध्यान देने वाले इन एक्टर्स की असली परेशानी उड़ते बाल ही लगते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए ऐसी ही कुछ सुपरस्टार्स की तस्वीरें जो करा चुके हैं हेयर ट्रांसप्लांट…
-
संजय दत्त ने अपनी फिल्मी पारी की शुरूआत 80 के दशक में की थी। 58 साल के संजय के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अमेरिका जाकर हेयर ट्रांसप्लांट कराया था।
-
खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार इस समय अपने करियर की बुलंदियों पर हैं। अक्षय के बार में भी ये खबर मीडिया में सुर्खियों बना चुकी है कि वो हेयर ट्रांसप्लांट करा चुके हैं।
-
हिमेश रेशमिया सालों टीवी पर सर पर कैप पहने नजर आए हैं। फिर जब बतौर हीरो हिमेश ने अपनी किस्मत आजमाई तो सबसे पहले उन्होंने अपना मोटापा दूर किया और फिर हेयर ट्रांसप्लांट कराया।
-
50 साल के बाद भी बॉक्स ऑफिस के किंग बने हुए सलमान खान भी हेयर ट्रांसप्लांट करा चुके हैं।
-
रणबीर कपूर के बारे में भी मीडिया में खबर है कि अपनr हेयरलाइन पीछे जाने के कारण रणबीर हेयर ट्रांसप्लांट करा चुके हैं।