बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor) की बेटी और एक्टर ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) की बहन रितु नंदा(Ritu Nanda) का 14 जनवरी को निधन हो गया। रितु 71 साल की थीं और पिछले सात सालों से कैंसर से पीड़ित थीं। उनके निधन की पुष्टि इंडियन एक्सप्रेस से रितु नन्दा के भाई और करीना कपूर(Kareena kapoor) के पिता रणधीर कपूर ने की। वहीं सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी तस्वीरें पोस्ट कर के उनको श्रद्धांजलि दी। ऋतु के निधन की खबर सुनते ही अमिताभ बच्चन(Amitabh bachchan) से लेकर ऋषि कपूर तक कई सिलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने दिल्ली पहुंच गए।अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय के साथ दिल्ली रवाना हुए। उनके अंतिम दर्शन के लिए करण जौहर, गौरी खान, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट जैसे कई सिलेब्रिटीज दिल्ली पहुंचे। बता दें ऋतु नंदा, अमिताभ बच्चन की समधन भी थीं। साल 1997 में श्वेता बच्चन ने रितु के बेटे निखिल नंदा से शादी की थी। राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की बेटी रितु नंदा ने कभी फिल्मी जगत में कदम नहीं रखा। वो Ritu Nanda Insurance Services (RNIS) में चेयरवुमन और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर काम करती थीं और उनका विवाह देश के मशहूर उद्योगपति राजन नंदा से साल 1969 में हुआ था और दोनों के दो बच्चे हैं। रितु नंदा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है, क्योंकि उन्होंने एक दिन में तकरीबन 17 हजार पेंशन पालिसी बेची थीं। जिसके बाद लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने उन्हें दशक की बेस्ट इंश्योरेंस एडवाइजर का अवॉर्ड भी दिया था। -
अभिषेक बच्चन की भांजी और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा अपनी दादी के निधन पर काफी गमगीन दिखाई दीं।
-
रितु नंदा के अंतिम दर्शनों के लिये बॉलीवुड के महानायक और रितु के समधी अमिताभ बच्चन भी पहुंचे। अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन ने निखिल नंदा से शादी की है।
-
श्वेता बच्चन नंदा को गमगीन अवस्था में देखा गया।
-
एश्वर्या राय बच्चन को भी ऋषि कपूर की बहन रितु नंदा की फ्यूनरल में देखा गया।
-
इस फोटो में एक्टर राज कपूर के पांचों बच्चे एक साथ नजर आ रहे हैं, रितु नंदा, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, और रीमा कपूर
-
रणबीर कपूर की बहन और एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर भी सोशल मीडिया पोस्ट डालने के साथ अपनी बुआ के आखिरी दर्शन करने उनके आवास पहुंची।
-
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की पत्नि गौरी खान रितू नंदा के दिल्ली स्थित आवास पर उनके दर्शनों के लिये पहुंची।
-
अभिषेक बच्चन भी रितु नंदा के अंतिम दर्शनों के लिये पहुंचे इस फोटो में वो रितु की बहन रीमा कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।
