-

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' से एक बार फिर हम सबका एंटरटेनमेंट करने आ रहे हैं। 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' आगामी 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत सरकार के 'स्वच्छ भारत अभियान' का हिस्सा है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पडनेरकर, अनुपम खेर और सना खान मुख्य भूमिकाओं में होंगे। मालूम हो कि अक्षय कुमार के बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1991 में रिलीज फिल्म 'सौगंध' से हुई थी। राज एन. सिप्पी निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। साल 1992 आई फिल्म 'खिलाड़ी' अक्षय के फिल्मी करियर का एक महत्वपूर्ण टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई। 'खिलाड़ी' के बाद अक्षय की इसी टाइटल से कई फिल्में आईं, जिन्होंने अक्षय कुमार को 'खिलाड़ी कुमार' बना दिया। जानना दिलचस्प है कि आगामी 9 सितंबर 2017 को अक्षय पूरे 50 साल के हो जाएंगे। ऐेसे में हम आज अक्षय कुमार के इतने लंबे फिल्मी करियर पर उनकी कुछ बेहरतरीन फिल्मों की इन मूवी स्टिल्स के जरिए नजर दौड़ा रहे हैं।
-
फिल्म 'ब्रदर्स' में अक्षय कुमार का यह स्ट्रीट फाइटर लुक।
-
अक्षय कुमार ने फिल्म 'रूस्तम' के लिए जीता था अपना पहला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड।
-
फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में दिखा था अक्षय कुमार का यह निराला अंदाज।
-
बहत्तर सिंह यानि अक्षय कुमार का फिल्म 'खिलाड़ी 786' में यह मस्तमौला अंदाज।
-
फिल्म 'बॉस' में इस गुस्सैल अदांज में दिखे थे अक्षय कुमार।
-
इस कूल अंदाज में फिल्म 'थैंक यू' में दिखे थे अक्षय कुमार।
-
अक्षय कुमार की फिल्म 'एंटरनेटमेंट' की यह मूवी स्टिल आपके चेहरे पर मुस्कुराहट ला देगी।
-
अक्षय कुमार की फिल्म 'ब्रदर्स' की इस मूवी स्टिल में उनकी जबरदस्त अभिनय क्षमता देखिए।
-
भांगड़ा करते अक्षय कुमार की यह तस्वीर फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' से है।