-
अक्षय कुमार ने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन मनाया है। अक्षय के जीवन से 50 साल पूरे होने पर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों और उनके फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी हैं। इस अवसर पर मीडिया में अक्षय कुमार के जीवन से जुड़े ढेर सारे किस्से शेयर किए जा रहे हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि दिल्ली के चांदनी चौक के राजीव भाटिया के बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार बनने का किस्सा हम सबके लिए प्रेरणा दायक है। अक्षय ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में एक बढ़कर एक फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा वह अपनी को-स्टार्स के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में आते रहे हैं। आइए वो किस्सा पढ़ते हैं जब प्रियंका चोपड़ा से अफेयर के चलते अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना बहुत परेशान थीं और अक्षय को दी थी यह धमकी।
-
साल 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार साथ काम किया था।
-
इस फिल्म में अक्षय और प्रियंका की जोड़ी ने बॉलीवुड फैंस को आकर्षित किया।
-
इसके अलावा रियल लाइफ में भी अक्षय और प्रियंका के बीच अफेयर की खबरें भी मीडिया की सुर्खियों में आने लगीं।
-
वहीं 'अंदाज' के बाद अक्षय और प्रियंका की साल 2004 में दो फिल्में 'ऐतराज' और 'मुझसे शादी करोगी' आईं।
-
इन फिल्मों ने भी बाक्स आफिस पर अच्छा कारोबार किया और इनकी केमिस्टी लोगों को पसंद आई।
-
इसके अगले साल यानि साल 2005 में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'वक्त' में काम किया।
-
यहां तक आते-आते अक्षय और प्रियंका की रिलेशनशिप के चर्चे खुलेआम होने लगे।
-
अपने पति अक्षय के बारे में इस तरह की खबरों से ट्विंकल खन्ना बहुत परेशान थीं।
-
कहा जाता है कि ट्विंकल ने अक्षय कुमार से तलाक ले लेने की धमकी तक दे दी थी।
-
ध्यान रहे कि बाद में अक्षय और ट्विंकल ने इस तरह की खबरों को अफवाह बताया था।
-
लेकिन यह बात अभी तक मानी जाती है कि ट्विंकल ने अक्षय से इस बात का वचन लिया था कि वह अब प्रियंका चोपड़ा के साथ कोई फिल्म नहीं करेंगे।
-
शायद यही वजह है कि 12 साल बाद भी अक्षय और प्रियंका ने किसी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है।
