-
जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में हुआ था। अजय मूल रूप से पंजाबी हैं और इनका असली नाम 'विशाल देवगन' है। अजय देवगन के पिता वीरू देवगन हिंदी फिल्मों में स्टंटमैन थे। अजय की मां वीणा देवगन ने कुछ फिल्मों का निर्माण किया था। अजय ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की है। अजय देवगन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'फूल और कांटे' थी। संदेश कोहली निर्देशित यह फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी। 'फूल और कांटे' दर्शकों को काफी पसंद आई थी और अजय अपनी पहली ही फिल्म से हजारों बॉलीवुड फैंस के फेवरेट एक्टर बन गए थे। 'फूल और कांटे' के बाद जिगर, एक ही रास्ता, सुहाग, जख्म, संग्राम, दिलवाले, हलचल और दिलजले जैसी कई फिल्मों में अजय ने काम करके खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर लिया। नब्बे के दशक में बॉलीवुड फैंस के दिलों पर राज करने वाले अजय के अफेयर के भी खूब चर्च रहे। खबर आई थी कि एक्ट्रेस रवीना टंडन ने एक बार अजय देवगन के लिए सुसाइड की कोशिश की थी। पढ़िए क्या था पूरा मामला।
-
अजय देवगन और रवीना टंडन की नजदकियों की खबरें फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग के समय से मीडिया में आनी शुरू हुई थीं।
-
रवीना टंडन के बाद अजय देवगन को चाहने वालों में करिश्मा कपूर का नाम भी जुड़ा।
-
बताया जाता है कि करिश्मा कपूर के नजदीक आने से अजय रवीना टंडन से दूर हो गए।
-
इस बात को लेकर रवीना और करिश्मा में झगड़ा भी हो गया था।
-
खबरों के मुताबिक अजय देवगन से ब्रेकअप होने पर रवीना टंडन इतनी परेशान थीं कि उन्होंने एक बार सुसाइड की कोशिश भी की थी।
-
साल 1994 में फिल्मफेयर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अजय ने कहा थी कि रवीना टंडन को मनोचिकित्सक की जरूरत है।
-
अजय ने यह भी कहा था कि रवीना केवल पब्लिसिटी के लिए मेरा नाम अपने साथ जोड़ रही हैं।
-
खैर, अजय ने 24 फरवरी 1999 को काजोल से शादी कर ली।
-
वहीं, करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की।
-
जबकि, 22 फरवरी 2004 को रवीना टंडन ने अनिल थड़ानी से शादी की।