-
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आफताब शिवदासानी ने अपनी पत्नी निन दुसांज से दोबारा शादी की है। इससे पहले साल 2012 में आफताब और निन की सगाई हुई थी और 11 जून 2014 को इनकी शादी हुई। बताया जा रहा है कि आफताब और निन की पहली शादी का आयोजन बहुत ही सीमित पैमाने पर हुआ था, जिसमें इनके परिवार वाले और कुछ खास लोग ही उपस्थित हुए थे। वहीं, इनकी शादी का दूसरा आयोजन श्रीलंका में बड़े भव्य तरीके से हुआ। आइए इन तस्वीरों में देखते हैं आखिर कितने फिल्मी अंदाज में आफताब शिवदासानी और निन दुसांज ने अपनी शादी का दूसरा आयोजन श्रीलंका में किया था।
-
आफताब शिवदासानी और निन दुसांज की शादी का आयोजन 29 अगस्त को किया गया था।
-
शादी के इस कार्यक्रम में मेहंदी, पार्टी और बाकी रीति-रिवाज भी शामिल थे।
-
आफताब अपनी शादी में हाथी पर सवार होकर पहुंचे और निन पारंपरिक अंदाज में डोली में सवार होकर आईं।
-
बताया जा रहा है कि शादी और बाकी के रीति-रिवाजों को पूरा कराने के लिए मुंबई से पंडित बुलाया गया था।
-
आफताब ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी इस शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
-
इस शादी में बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर भी पहुंचे थे और उन्होंने शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की हैं।
-
शादी में आफताब और निन ने डांस भी किया।
-
आफताब और निन की शादी का कार्यक्रम कुछ कम फिल्मी नहीं था।
-
मालूम हो कि आफताब और निन की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की बुक लॉन्चिंग के दौरान हुई थी।
-
निन दुसांज जाने-माने एक्टर कबीर बेदी की साली हैं।
