-
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर को उनके जन्मदिन पर खास तोहफा दिया। शुक्रवार को करण ने अपना 36 वां जन्मदिन मनाया। वहीं उनकी पत्नी बिपाशा बसु ने करण के जन्मदिन को और खास बनाने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा मेसेज भी दिया। बिपाशा ने अपने मेसेज में लिखा, 'तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं माय लव। मेरा सारा प्यार तुम्हारे लिए।' वहीं बिपाशा ने अपने मेसेज के साथ बहुत सारे इमोजीस भी लगाए और अपने प्यार का इजहार किया। इसके अलावा हैशटैग देते हुए बिपाशा ने अपने पति के लिए लिखा मंकी प्रिंस बर्थडे और मंकी लव। बता दें, करण और बिपाशा गोवा में कुछ दिनों से मौजूद हैं। वहीं बॉलीवुड का ये खूबसूरत कपल अपनी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। एक तस्वीर में करण अपनी पत्नी बिपाशा को किस करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए वह लिखते हैं, 'और हम अपने प्यार के जहां में हैं। गोवा..हर साल की तरह।' देखें तस्वीरें:-
-
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा ने साल 2016 में 30 अप्रैल को शादी कर ली थी।
-
बिपाशा बसु के बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2001 में आई फिल्म 'अजनबी' से हुई थी।
-
वहीं करण ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की।
-
शादी से पहले बिपाशा का नाम जॉन अब्राहम, डिनो मोरिया, हरमन बावेजा और राणा दग्गुबाती जैसे कलाकारों से जुड़ा।
-
वहीं करण सिंह ग्रोवर की शादी पहले भी दो बार हो चुकी थी।
-
करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी है।
-
इससे पहले वह टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंजेट और श्रद्धा निगम से शादी करने के बाद अलग हो चुके हैं।
-
जेनिफर विंगेट से करण की शादी 2 साल तक चली थी।
-
करण का श्रद्धा निगम से केवल 10 महीने में ही तलाक हो गया था।
