-
बॉलीवुड में अपनी दिलकश अदाओं के जरिए दर्शकों के दिलों में राज करने वाली बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री बिपाशा बसु आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं है। बिपाशा ज्यादातर अपने सीन्स की वजह से चर्चाओं में आती हैं। फैंस के बीचत बने रहने के लिए बिपाशा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। (Photo-Instagram)
-
बिपाशा का जन्म दिल्ली में स्थित एक बंगाली परिवार में 7 जनवरी 1979 हुआ था। बाद में उनके पेरेंट्स कोलकाता में शिफ्ट हो गए।
-
साल 2001 में थ्रिलर फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड ने नवाजा गया।
-
अजनबी करने के बाद उन्हें हॉरर फिल्म राज का ऑफर मिला। फिल्म बॉक्सऑफिस पर खास धमाल नहीं दिखा सकी लेकिन सॉन्ग को काफी सराहना मिली। लेकिन फिल्म के हीरो डीनो मोरिया के साथ बिपाशा का नाम सामने आया। करिअर में डीनो का नाम आते ही बिपाशा का नाम सुर्खियों में काफी शुमार है।
राज मूवी के बाद दोनों ने 'इश्क है तुमसे', 'रक्त' और 'गुनाह' जैसी फिल्मों में साथ-साथ काम किया। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। डीनो के जाने के कुछ समय बिपाशा बॉडी बिल्डर जॉन अब्राहम के साथ डेट करने लगी। दोनों का काफी लंबे समय तक अफेयर रहा। फिल्म जिस्म करने के बाद दोनों के बीच का रिश्ता और भी गहराता गया। इस फिल्म में दोनों ने कई बोल्ड सीन भी दिये थे। दोनों को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों विवाह बंधन में बंध सकते हैं। 9 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। जॉन के बाद बिपाशा का नाम जुड़ा हरमन बावेजा के साथ सामने आया। दोनों ने फिल्म 'क्रियेचर थ्रीडी' में काम किया और इसके बाद से सगाई की भी खबरें आने लगीं थी। लेकिन आखिर में बिपाशा ने हमन से भी ब्रेकअप किया और अपने लाइफ में आगे बढ़ गए। बॉलीवुड मूवी 'दम मारो दम' में काम करने के बाद अभिनेता राणा दग्गूबाती के साथ नजदीकियां बढी। लेकिन दोनों ने कभी मीडिया के सामने अपनी दोस्ती या अफेयर के बारे में कुछ नहीं कहा। इन दिनों बिपाशा का नाम अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ जोड़ा जा रहा है। खबरें तो ऐसी आ रही है कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने पिछले साल फिल्म 'अलोन' में साथ काम किया था। फिल्म में दोनों ने काफी बोल्ड सीन्स दिए।