-
Bipasha Basu Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं। बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) से शादी की थी। बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले करण की शादी श्रद्धा निगम (Shraddha Nigam)) और फिर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) से हुई थी। शादी के करीब दो साल के अंदर ही करण और जेनिफर तलाक लेकर अलग हो गए थे। पिछले दिनों देनिफर ने बताया था कि करण से डिवोर्स के बाद उनकी हालत कैसी हो गई थी।
-
जेनिफर विंगेट ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी की थी। दोनों तब एक टीवी सीरियल में साथ काम करते थे।
-
शादी के करीब 2 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। एक मीडिया इंटरव्यू में करण ने कहा था कि जेनिफर से शादी करना उनकी गलती थी।
-
वहीं जेनिफर ने तलाक के करीब 8 साल बाद एक इंटरव्यू में बताया कि तलाक के बाद वह बुरी तरह से टूट चुकी थीं।
-
बकौल जेनिफर उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। उन्हें लगता था कि उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। सोशल मीडिया में भी उनकी निजी जिंदगी को खूब ट्रोल किया जा रहा था।
-
जेनिफर ने कहा कि उनके पास खुद को संभालने और मजबूत करने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा था। उन्होंने ऐसा ही किया भी। जेनिफर ने खुद को काम में व्यस्त कर लिया।
-
जेनिफर कहती हैं कि उन्हें इस बात का पछतावा तो नहीं है कि उन्होंने करण से शादी की लेकिन जो कुछ हुआ वो नहीं होना चाहिए था। (यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में एंट्री के बाद अलग हुए ये टीवी सेलेब्स, किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी का तलाक)
-
जेनिफर विंगेट से जब उनकी सौतन बिपाशा बसु के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसपर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि करण ने जेनिफर से तलाक के बाद बिपाशा से ब्याह रचा लिया है।
-
Photos: Social Media
