-
एक्ट्रेस बिपाशा बसु बहन बिजयता बसु की शादी हाल ही में हुई है। ऐसे में बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी बहन की शादी की तैयारियों में काफी बिजी थीं। करण और बिपाशा ने बिजयता की शादी में खूब मस्ती और मजा किया। हाल ही में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की कई सारी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में करण और बिपाशा पूरे बसु परिवार के साथ काफी एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। बिपाशा इन तस्वीरों में अपनी बहन की शादी में बंगाली रीति-रिवाज निभाती दिखाई दे रही हैं। लाल रंग के जोड़े में बिपाशा की बहन बिजयता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं बिपाशा भी बहन की शादी में पिंक कलर का फ्लॉरल लहंगा पहने दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस इस दौरा बहुत सुंदर लग रही हैं। शादी निपटने के बाद करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं बिजयता और बिपाशा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की खूब सारी रंगीन तस्वीरें फैन्स के साथ साझा की हैं, देखें (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं- करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा बसु और बिजयता बसु):-
-
बिपाशा बसु की बहन बिजयता और करण साथ में…
-
फेरे लेते हुए बिजयता और करण
-
करण सिंह ग्रोवर बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार शंख नाद करते हुए
-
बिजयता अपने पति करण और बहन बिपाशा के साथ
-
बता दें, बिपाशा की बहन के पति का नाम भी करण है। उनका पूरा नाम है करण तलरेजा
-
बंगाली रिवाज निभाते हुए शादी के मंडप में वरमाला के लिए आतीं बिजयता, दुल्हन के साथ में बहन बिपाशा
-
दुल्हन बनीं बिजयता बसु
-
बिजयता और करण साथ में
-
दुल्हन के साथ तस्वीरें खिचाते रिश्तेदार
-
बिपाशा की बहन बिजयता
-
बिपाशा की बहन बिजयता बसु
-
बिपाशा और करण के साथ नया जोड़ा बिजयता बसु और करण
-
शादी के दौरान फैमिली फोटो
