-
बिग बॉस 13 शो की शाइनिंग स्टार शहनाज गिल जैसे घर में बिहेव करती हैं, कई लोगों को संदेह था कि वह घर में ऐसी बनकर दिखा रही हैं। शो में शहनाज क्यूटनेस की सारी हदें पार करतीं दिखी हैं। ऐसे में इस छवि के साथ उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाली है। अब शहनाज जीत की भी दावेदार बनती दिख रही हैं। शहनाज गिल को उनके फैंस पंजाब की कैटरीना कैफ कहते हैं वहीं घर में वह फ्लिपर कहलाईं। लेकिन अपनी रियल लाइफ में कैसी हैं सना उर्फ शहनाज गिल आइए जानते हैं:-
-
शहनाज गिल का पूरा नाम है शहनाज कौर गिल। शहनाज एक एक्ट्रेस हैं, मॉडल हैं और सिंगर हैं।
-
शहनाज कई सारे वीडियो सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं। वहीं शहनाज बेहद शानदार सिंगर हैं।
-
अपने गाने वह खुद ही गाती हैं।
-
शहनाज फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं-काला शाह काला और डाका में उनके फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया।
-
बिग बॉस 13 की पॉपुलर कंटेस्टेंट शहनाज गिल चंडीगढ़ की रहने वाली हैं।
-
शहनाज शो जीतें इससे पहले ही कलर्स का एक और शो शहनाज की झोली में आ गिरा है।
-
लेकिन शहनाज के फैंस को उनके इस नए शो का कॉन्सेप्ट बिलकुल पसंद नहीं आया है जिस वजह से शहनाज फैंस ने मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
