-
छोटे पर्दे के सबसे चर्चित और विवादित रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस का इस साल 11 वां सीजन प्रसारित किया जा रहा है। शो में दिखाए जाने वाले लड़ाई झगड़े और सेलेब्स एक्टिविटी के चलते यह दर्शकों को काफी पसंद आता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी भी वजहें हैं जिनके चलते यदि आप यह शो नहीं देखें तो ही अच्छा है। तो चलिए आपको बताते हैं उन वजहों के बारे में…
-
मीडिया प्राइमिंग- क्या आपने पहले कभी यह शब्द सुना है? यदि नहीं तो चलिए आपको बताते हैं। असल में जब आप किसी चरित्र को टीवी पर देखते हैं और पसंद करते हैं तो बहुत संभव है कि आप उसकी तरह बर्ताव करने लगते हैं या उसकी हरकतों को अडॉप्ट करने लगते हैं।
-
सुनने संबंधित दिक्कतें- टीवी का वॉल्यूम तेज है और एक बड़े से घर में बंद 18 लोग एक दूसरे पर चिल्लाए चले जा रहे हैं। बहुत संभव है कि आपको सुनने संबंधित दिक्कत होने लगे और आप जब कमरे से बाहर आएं तो चीजें आपको ठीक तरह से समझ नहीं आएं।
-
रिश्तों में झगड़ों और मारपीट को उकसाना- एक ही घर के अंदर लोगों को एक दूसरे के साथ मारपीट, झगड़े और कूटनीतिक चीजें करते देखने से यदि आपके भीतर भी ऐसा कुछ करने के विचार आने लगें तो यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं हैं।
-
कुछ सवाल जो निरुत्तर कर देते हैं- कैसा लगे यदि आपके माता-पिता या आपके बच्चे आपसे इस तरह के सवाल पूछ लें… ये लड़का और लड़की एक ही कंबल के भीतर क्या कर रहे हैं? ये गंजा लड़का ऐसी बच्चों जैसी हरकतें क्यों कर रहा है? वह लड़की उस लड़के की पैंट क्यों खींच रही है?
-
दोस्ती खतरे में- कई बार दोस्तों में इस मामले को लेकर झगड़े होने लगते हैं कि घर के भीतर कौन सा सदस्य अच्छा है या सही है। इसके अलावा आपके वो दोस्त आपसे कटा हुआ महसूस करने लगते हैं जो इस शो को रेग्युलर फॉलो नहीं कर रहे हैं।