-
बिग बॉस सीजन 11 की चर्चित कंटेस्टेंट अर्शी खान पर कई गंभीर आरोप लगा चुकीं गहना वशिष्ठ ने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर न सिर्फ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है, बल्कि उन पर तस्वीरों को फोटोशॉप करने का भी आरोप लगाया है। हाल ही में गहना द्वारा शेयर की गई उनकी एक बैकलेस तस्वीर पर कई भद्दे कमेंट भी किए गए हैं। यह पहली बार नहीं है कि जब गहना को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। इससे पहले भी उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करने के लिए ट्रोल किया जा चुका है। मालूम हो कि गहना कई बार अर्शी खान पर गंभीर आरोप लगा कर सुर्खियों में रह चुकी हैं। गहना ने कहा था कि साल 2014 में अर्शी खान अपने मैनेजर फ्लिन रेमेडियोज को डेट कर रही थीं और दोनों थोड़े समय के लिए लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे।
-
गहना वशिष्ठ का वास्तविक नाम वंदना तिवारी है। गहना वशिष्ठ उनका स्टेज नेम है।
-
गहना एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। साथ ही, उन्होंने टीवी प्रेजेंटर के तौर पर भी काम किया है।
-
गहना को मिस एशिया बिकिनी भा चुना जा चुका है। हालांकि, यह कॉन्टेस्ट ऑनलाइन था।
-
गहना अपने काम के चलते सुर्खियां बटोर चुकी हैं, लेकिन वह सबसे ज्यादा चर्चा में तब आईं, जब उन्होंने अर्शी खान पर गंभीर आरोप लगाए।
-
(All Photo's Source: Instagram)
