-
बिग बॉस के घर में प्रियांक शर्मा का एक नया अवतार देखने को मिला है। जी हां, प्रियांक घर के अंदर बिकिनी पहने दिखाई दिए। ये बिकिनी हिना खान की है। दरअसल, बिग बॉस द्ववारा दिए गए टास्क 'बीबी लैब' में अन्य घर सदस्यों (दूसरी टीम के) को हंसाने के लिए प्रियांक ये रूप अपनाते हैं। हिना इस दौरान उन्हें बिकिनी पहनने में मदद करती हैं। प्रियांक के मन में ये आशंका होती है कि उनका ये रूप लोगों को पसंद आएगा या नहीं। इसके लिए वह बार-बार हिना से पूछते हैं। हिना भी जवाब में कहती हैं कि पिछले दिनों घर में काफी कुछ हुआ इसलिए कुछ भी कहने से पहले सोचना पड़ रहा है। वहीं जब प्रियांक आकाश से अपने नए अवतार के बारे में पूछते हैं तो आकाश कहते हैं कि इसमें कोई हर्ज नहीं। बाहर भी तो लोग क्या कुछ नहीं पहनते। इसके बाद हिना और आकाश दोनों मिलकर प्रियांक को टास्क के लिए तैयार करते हैं। देखें तस्वीरें:-
-
प्रियांक पहले बिकिनी पहनने में थोड़ा हिचकिचा रहे थे। उनका कहना था कि एक बार उन्हें पहले बिकिनी पहन कर बिग बॉस को दिखानी चाहिए।
-
हिना इस दौरान प्रियांक को बिकिनी पहनने में मदद करती हैं।
-
तभी वहीं आकाश भी आ जाते हैं। आकाश कहते हैं कि प्रियांक स्टफिंग करनी जरूरी है।
-
इसके बाद आकाश प्रियांक के लिए टॉयलेट पेपर रोल लाते हैं।
-
आकाश भी प्रियांक को टास्क में परफॉर्म करने के लिए तैयार करते हैं।
-
प्रियांक शर्मा ने हिना खान की बिकिनी पहन घर में सबको चौंका दिया।
-
प्रियांक जब बाहर आते हैं तो हिना और आकाश उन्हें देख हंसने लगते हैं।
-
प्रियांक शर्मा