-

रिएलिटी शो बिग बॉस 11 में नजर आने के बाद से प्रियांक शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले वह शो में प्रियांक को खरी-खोटी सुनाते हुए ब्रेकअप करने की वजह से चर्चा में रहीं वहीं अब खबरें आ रही हैं कि वह बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रही हैं। खबरों की मानें तो दिव्या इस शो में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हो सकती हैं। दिव्या को शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया जा रहा है। वह जल्द ही शो में एंट्री लेंगी।
-
दिव्या ने कुछ दिन पहले बिग बॉस में एक टास्क के दौरान एंट्री ली थी। इस दौरान दिव्या को देख प्रियांक का चेहरा उतर गया था। दिव्या ने प्रियांक को खरी खोटी सुनाते हुए उनसे ब्रेकअप की घोषणा भी कर दी थी। खबरों में माने तो शो में कुछ देर शामिल होने के लिए दिव्या को शो के कंटेस्टेंट्स से तिगुनी फीस दी गई थी।
-
शो में दिव्या को देख बाकी घरवालों के दिमाग में काफी सवाल उठ रहे हैं। वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान भी प्रियांक और दिव्या के रिलेशनशिप को लेकर मजाक करते नजर आ चुके हैं।
-
जब शो में दिव्या आईं थी उस दौरान अन्य सदस्यों को सफाई देते हुए प्रियांक दिव्या के बारे में काफी कुछ कह गए थे। वहीं अब अगर दिव्या शो का हिस्सा बन जाएंगी तो दोनों के बीच के कनेक्शन को देखना काफी इंट्रस्टिंग हो जाएगा।
-
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो में दिव्या के साथ साउथ की एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ भी एंट्री लेंगी।
-
दिव्या और प्रियांक की मुलाकात स्पिल्ट्सविला 10 के दौरान हुई थी। इसमें हिस्सा लेने के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। ये शो में एक कपल के रूप में नजर आए थे। वहीं प्रियांक ने बिग बॉस में एंट्री लेने के बाद कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सोनावाला से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी थीं।
-
बता दें दिव्या एक मॉडल और प्रोफेशनल कोरियोग्राफर हैं। वह एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और इलियाना डीक्रूज के गानों को भी कोरियोग्राफ कर चुकी हैं।
-
दिव्या ने कई एड फिल्म में काम किया है। वह एक्टर संजय दत्त के साथ भी एक एड में काम कर चुकी हैं। दिव्या फिल्म एग्जिट में भी नजर आ चुकी हैं। (All Photo Source: Instagram)