-
पिछले 8 हफ्तों से चल रहे बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का आज अंतिम पड़ाव है। इस शो के फिनाले में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स पहुंचे हैं जिसमें एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, मनीषा रानी और बेबिका धुर्व है। 14 अगस्त यानि आज बिग बॉस के विजेता का ऐलान होगा। दर्शकों और फैंस की मानें तो फाइनल की जंग अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच होगी। कहा जा रहा है कि इन्हीं दोनों में से कोई एक विजेता घोषित होगा। (Source: @JioCinema/twitter)
-
मगर जिस तरह से सोशल मीडिया पर एल्विश यादव को समर्थन मिल रहा है उससे दर्शकों को ये एहसास हो रहा है कि उन्हें ही जीत हासिल होगी। बता दें, एल्विश यादव ने इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। यहां पहुंचते ही उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बना ली। उनका जादू सोशल मीडिया पर ऐसा चला कि लोग उनके दीवाने हो गए। चलिए जानते हैं किन कारणओं से फैंस को एल्विश की जीत पक्की लग रही है। (Source: Elvish Yadav/Facebook)
-
1. वाइल्डकार्ड एंट्री में बाकी घरवालों से लगे काफी दमदार
बिग बॉस ओटीटी 2 में 13 कंटेस्टेंट्स आए थे। इसके बाद 4 हफ्तें में कई बेघर हुए और फिर हुई वाइल्डकार्ड एंट्री। इस दौरान एल्विश यादव के साथ आशिका भाटिया ने भी एंट्री ली। मगर दोनों में से एल्विश का ही जलवा देखने को मिला। उन्होंने आशिका से ज्यादा लोगों को एंटरटेन किया और आज वो टॉप 5 में सबसे स्टॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। (Source: Elvish Yadav/Facebook) -
2. टैलेंट के दम पर लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का
वाइल्डकार्ड एंट्री के बाद बिग बॉस शो में एल्विश यादव ने जान फूंक दी। उन्हें यहां स्पोर्ट्सपर्सन से लेकर बॉलीवुड के सितारों तक का सपोर्ट मिला। वहीं शो में जहां आए दिन लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते थे, एल्विश ने अपने टैलेंट से इसमें एक अलग तड़का लगाया। (Source: Elvish Yadav/Facebook) -
3. सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग
सोशल मीडिया पर टॉप 5 में पहुंचे सभी कंटेस्टेंट में से एल्विश यादव की सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर एल्विश यादव के 13.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं अभिषेक मल्हान के 5 मिलियन फॉलोअर्स, पूजा भट्ट के 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, मनीषा रानी के 6.9 मिलियन फॉलोअर्स और बेबिका ध्रुव के 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। (Source: Elvish Yadav/Facebook) -
4. कम बोल कर भी कहा काफी कुछ
शो में एल्विश यादव ने बिना बोले ही काफी कुछ कहा है। उन्होंने कम बोला लेकिन एकदम सटीक बाते बोली हैं। शो से बाहर उनका स्वभाव बहुत ही गुस्सैल देखा जाता रहा है मगर बिग बॉस के घर में उन्होंने खुद को इतना शांत बनाए रखा जिससे हर कोई उनका कायल हो गया। शो में उन्होंने किसी को नीचा या किसी का फेवर पाने का काम नहीं किया है। (Source: Elvish Yadav/Facebook) -
5. दिखे एकदम डाउन-टू-अर्थ
एल्विश यादव ने इस घर में जिससे भी पंगा लिया था हरेक इंसान से उन्होंने माफी मांगी है। अगर उन्होंने किसी को नॉमिनेट भी किया और बलदे में दूसरे बंदे ने ऐसा नहीं किया तो इस बात का उन्हें अफसोस भी हुआ था। उन्होंने उनसे जाकर माफी भी मांगी। उन्होंने यहां अपना घमंड भी नहीं दिखाया। उनका नेचर यहां एकदम डाउन-टू-अर्थ दिखा। एल्विस की ये सभी बातें उनकी जीत की ओर इशारा करती हैं। (Source: Elvish Yadav/Facebook)
(यह भी पढ़ें: एल्विश यादव से अभिषेक मल्हान तक, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं बिग बॉस OTT 2 के फाइनलिस्ट)
