-
मशहूर निर्देशक महेश भट्ट की बेटी और एक्ट्रेस पूजा भट्ट इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में नजर आ रही हैं। इन सबके बीच पूजा भट्ट अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। (Source: Pooja Bhatt/Facebook)
-
हाल ही में उन्होंने शो में अपनी असफल शादी को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि 11 साल तक मनीष मखीजा के साथ शादी में रहने के बाद उनका रिश्ता टूट गया था। (Source: Pooja Bhatt/Facebook)
-
वहीं अब वह बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी के साथ रहे रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गई हैं। ये बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि रणवीर और पूजा रिलेशनशिप में रह चुके हैं और दोनों का रिश्ता बहुत बुरी तरह से खत्म हुआ था। (Source: Ranvir Shorey/Facebook)
-
एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने बताया था की रणवीर शौरी रिलेशनशिप के दौरान उनके साथ मारपीट किया करते थे। उन्होंने कहा कि रणवीर शराब के आदी हैं और नशे की वजह से दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया था। (Source: Pooja Bhatt/Facebook)
-
वहीं दूसरी तरफ रणवीर शौरी ने खुलासा किया था कि रिलेशनशिप के दौरान पूजा भट्ट उन्हें गंदी-गंदी गालियां देती थीं। वहीं पूजा से रिश्ता टूट जाने के बाद महेश भट्ट ने उन्हें काम ना देने की धमकी दी थी। दोनों के रिश्ते को लेकर ये भी अटकलें लगी थी कि दोनों ने एक दूसरे के साथ मंगनी भी की थी। (Source: Ranvir Shorey/Facebook)
-
आपको बता दें, पूजा भट्ट ने एक रेस्तरां मालिक और वीडियो जॉकी मनीष मखीजा के साथ साल 2003 में शादी कर ली थी। इन दोनों को लेकर रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर बताया था कि मनीष सुखीजा पहले उनके फ्रेंड हुआ करते थे। मगर उन्होंने पूजा भट्ट से शादी करके उन्हें धोखा दिया था। (Source: Pooja Bhatt/Facebook)
-
वहीं मनीष के साथ भी पूजा भट्ट का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया था। साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था। वहीं बात करें रणवीर शौरी की तो साल 2010 में उन्होंने एक्ट्रेस कोंकणा सेन से शादी की थी। मगर 2020 में इन दोनों का भी तलाक हो गया था। (Source: Ranvir Shorey/Facebook)
(यह भी पढ़ें: 11 साल शादी में रहकर ले लिया था तलाक, बिखरे रिश्ते पर एक बार फिर छलका पूजा भट्ट का दर्द)
