-
बिग बॉस 9 विनर प्रिंस नरूला जल्द ही अपनी मंगेतर युविका चौधरी के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियों जोरों पर हैं। प्रिंस और युविका इस वक्त प्री-वेडिंग सेरेमनी सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस-9 विजेता के मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरों में प्रिंस और युविका अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ मेहंदी सेरेमनी को एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। ग्रीन कलर के लहंगे में युविका किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं तो वहीं व्हाइट शेरवाली में प्रिंस किसी प्रिंस से कम नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। युविका ने लहंगे के संग फ्लावर ज्वेलरी भी पहनी थी। फैन्स प्रिंस और युविका की शादी के लिए बेहद उत्साहित हैं। यही कारण है कि दोनों की शादी के फंक्शन की इनसाइड तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। (फोटो सोर्स- #princenarula instagram)
ग्रीन कलर के लहंगे में युविका चौधरी बेहद खुश नजर आ रही हैँ। (फोटो सोर्स- #princenarula instagram) मेहंदी फंक्शन में पोज देते हुए युविका चौधरी। (फोटो सोर्स- #princenarula instagram) युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने मेहंदी सेरेमनी में जमकर मस्ती की। (फोटो सोर्स- #princenarula instagram) युविका और प्रिंस एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- #princenarula instagram) परिवारजनों के साथ पोज देते हुए युविका और प्रिंस। (फोटो सोर्स- #princenarula instagram) मेहमानों के साथ युविका और प्रिंस ने दिए पोज। (फोटो सोर्स- #princenarula instagram) युविका चौधरी और प्रिंस नरूला। (फोटो सोर्स- #princenarula instagram)
