-
काम्या पंजाबी ने पिछले दिनों शलभ डांग संग धूमधाम से शादी रचाई। इसके बाद कई सारी तस्वीरें शादी समारोह से सामने आईं। इस बीच काम्या और शलभ ने दिल्ली में भी अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। काम्या ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन दिया। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- हम जहां जाते हैं पार्टी वहीं शुरू हो जाती है। दिल्ली पार्टी। काम्या की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं। इस बीच काम्या पंजाबी के एक्स बॉयफ्रेंड करण पटेल ने भी काम्या की शादी पर रिएक्शन दिया है। काम्या की शादी के बाद करण ने उन्हें स्पेशल मेसेज दिया है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक- करण पटेल ने कहा कि काम्या की शादी हो गई है ये जानकर मैं खुश हूं। उसे नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं। हर किसी को खुश रहने का अधिकार है। तो ऑल द बेस्ट।' करण ने काम्या को ढेरों बधाइयां दीं। देखें काम्या की शादी के रिसेप्शन की तस्वीरें:-
-
10 फरवरी को काम्या ने अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ सात फेरे लिए।
-
शादी के बाद 11 फरवरी को मुंबई में ही इस न्यूली वेड कपल ने रिसेप्शन पार्टी रखी थी।
-
इस पार्टी में दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली।
-
रिसेप्शन में परिवार के लोगों के साथ ही करीबी दोस्तों ने भी शिरकत की।
-
रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुईं।
-
इसके बाद दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी की गई।
-
काम्या-शलभ
