-
एक्ट्रेस युविका चौधरी हाल ही में दुल्हन के लिबास में रैंप पर वॉक करती हुई नजर आईं। युविका इस दौरान शो में शो स्टॉपर के तौर पर रैंप पर पहुंची थीं। दरअसल, यह शो एक वेडिंग शो एक्जिबीशन था जिसमें युविका शो स्टॉपर बन कर पहुंची थीं। इस दौरान युविका का शो देखने के लिए उनके मंगेतर प्रिंस नरूला भी पहुंचे। प्रिंस युविका का शो देखने के लिए आगे की सिट पर बैठे थे। तभी रैंप पर युविका की एंट्री हुई, इसके बाद जो हुआ उसे देख कर वहां मौजूद लोगों के मुंह से 'वॉव' ही निकला। रैंप वॉक करने के दौरान अचानक प्रिंस स्टेज पर चढ़ गए और वॉक करती हुई युविका को उन्होंने बीच राह पर ही रोक लिया। इसके बाद प्रिंस अपने घुटने के बल युविका के आगे झुके और उन्हें प्रपोज किया। युविका और प्रिंस ने इस दौरान एक दूसरे को गले लगा लिया। देखें युविका और प्रिंस की ये खूबसूरत तस्वीरें (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं।):-
-
एक्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की मुलाकात बिग बॉस के सीजन 9 में ही हुई थी। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
इस बीच दोनों की दोस्ती बढ़ी और गहरी हुई। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
दोनों की दोस्ती का रंग प्यार में कब बदल गया पता ही नहीं चला (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
इसके बाद खबरें आईं कि दोनों ने सगाई कर ली है। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
अब जल्द ही प्रिंस और युविका शादी का मूड भी बना रहे हैं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
इसके चलते प्रिंस नरूला ने युविका को सबके सामने प्रपोज किया। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)