-
कलर्स टीवी का रियालिटी शो बिग बॉस दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शो का फॉर्मेट ऐसा है कि इसने अपनी एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। इस शो के लिए जहां सलमान खान एक बेहद भारी भरकम राशि लेते हैं वहीं शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को भी काफी मोटी रकम दी जाती है। आइए जानते हैं अब तक के बिग बॉस के इतिहास में किस कंटेस्टेंट को कितनी फीस दी गई थी। (आंकड़े आईएएनएस से लिए गए हैं): (All Photo: Colors)
-
हॉलीवुड स्टार पामेला एंडरसन को शो में आने के लिए 2.5 करोड़ रुपए दिए गए थे।
-
Bigg Boss 9 के लिए रिमी सेन ने 2 करोड़ का साइनिंग अमाउंट लिया था।
-
द ग्रेट खली बिग बास 4 के फाइनलिस्ट में शुमार थे। उन्हें 50 लाख प्रति हफ्ते के हिसाब से फीस मिली थी।
-
बिग बॉस 12 में भजन सम्राट अनूप जोलटा को हर हफ्ते के 40 लाख रुपए मिलते थे।
-
क्रिकेटर श्रीसंत भी बिग बॉस 12 में दिखे थे। उनकी हर हफ्ते की फीस 50 लाख रुपए थी।
-
वहीं बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ को 15 लाख रुपए प्रति हफ्ते के हिसाब से फीस मिली थी।
-
बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे को तकरीबन 6-7 लाख रुपए प्रति सप्ताह के मिलते थे।
-
हिना खान को बिग बॉस 11 में 8 लाख प्रति सप्ताह के हिसाब से पेमेंट हुई थी।
-
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की फीस 10 लाख प्रति सप्ताह थी।
