-
बिग बॉस के घर में शिल्पा अब खाना बनाना छोड़ चुकी हैं। हिना खान ने घर में खाने में आरो का पानी इस्तेमाल न करने को लेकर खूब बवाल किया था। इसके बाद अब अर्शी किचन की बागडोर संभालती हैं। वहीं वह आकाश को ऑर्डर देती हैं कि आकाश तुम भाजी बनाओगे। इस दौरान आकाश भाजी बनाने के अलावा, पानी भरते और आटा गूंथते भी दिखते हैं। देखें:- शिल्पा के किचन छोड़ने से घर में रह रहे लोगों पर कैसे पड़ा फर्क:-
-
हिना के आरो पर बवाल करने के बादशिल्पा ने हिना को कहा था कि आप बर्तन में पानी भर दिया कीजिए। वहीं बर्तन में आकाश पानी भरते नजर आए।
-
बता दें, शिल्पा खाना बनाने के लिए नल के पानी का इस्तेमाल कर रही थीं। वहीं अर्शी ने भी कहा था कि वह भी खाना बनाने के लिए नल के पानी का इस्तेमाल ही करती हैं।
-
हिना ने आरो का पानी खाने में इस्तेमाल न करने को ले कर शिल्पा को काफी कुछ सुनाया। इसके बाद शिल्पा ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। वहीं विकास ने उन्हें मनाया और खाना न बनाने की सलाह दी।
-
अब घर में सबके चेहरे पर परेशानी नजर आई।
-
घर में खाना बनाने के लिए आरो के पानी का इस्तेमाल करने की तैयारी की जाती है। आकाश बर्तनों में आरो का पानी भरते हैं।
-
आकाश बर्तनों में आरो का पानी भरते हैं। साथ ही आकाश कहते हैं अब हिना का पेट खराब नहीं होगा।
-
वहीं आटे को लेकर भी हिसाब किताब होने लगता है। पहले शिल्पा ही घर में लोगों के हिसाब से खाना बनाती थीं। लेकिन अब आकाश हितेन से किचन में काम करते वक्त पूछते नजर आते हैं आटा कितना लें, चावल कितना लें
-
खाना बनाने के लिए अब अर्शी के साथ-साथ आकाश की भी ड्यूटी लग जाती है। अर्शी आकाश को कहती हैं कि तुम भाजी भी बनाना।
-
अब आकाश पानी भी भरते हैं, भाजी भी बनाते हैं और आटा भी गूंथते हैं।
-
अब अर्शी विकास को भी ऑर्डर देते हुए कहती हैं, 'विकास आपसे बोला था ये साफ कर दें।'
-
विकास भी कहते हैं हांजी मैं करता हूं।
-
आकाश पूछते हैं हितेन क्या काम करेंगे।
-
हितेन कहते हैं कि मैं सब काम करूंगा।
-
-
-
-
-
