-
‘दंगल’ स्टार जायरा वसीम के इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट करने के बाद अब सोशल मीडिया पर मामले में खूब चर्चा हो रही है। जहां ज्यादातर लोग जायरा के सपोर्ट में आ रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर खुद को पूर्व पत्रकार बताने वाली जागृति शुक्ला ने इसे ‘पब्लिसिटी स्टंट’ बताया। सोनम कपूर ने पत्रकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। सोनम जागृति द्वारा किए गए ट्वीट की घोर निंदा करती हैं। सोनम इकलौती ऐसी बॉलीवुड स्टार नहीं है जिन्होंने जायरा का विरोध करने वालों के खिलाफ आग उगली है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में। (अगली स्लाइड पर जाएं)
-
सोनम जायरा के खिलाफ किए गए ट्वीट को लेकर अपना रोष प्रकट करती हैं। सोनम मामले में जवाब देते हुए पत्रकार जागृति शुक्ला के लिए लिखती हैं कि यह बहुत ही घिनौना है। यह महिला के नाम पर धब्बा हैं। शर्मनाक।
-
जायरा वसीम से जुड़े इस मामले में माधुरी दीक्षित का भी बयान सामने आया।
माधुरी कहती हैं, ' यह नहीं होना चाहिए, ना ही भारत में ना ही दुनिया के किसी और कोने में।' -
करीना कपूर मामले में कहती हैं, 'मैं मानती हूं महिलाएं पुरुषों के मुकाबलें ज्यादा सुपीरियर होती हैं। हम फाइटर्स हैं, चाहे कैसी भी सिचुएशन हो हमें लड़ना आता है, पर्सनली भी और प्रोफेश्नली भी।'
-
भूमि पेडनेकर जायरा वसीम के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में कहती हैं, 'यह बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना है। यह हमारा कल्चर है जहां लोग ऐसे सोचते हैं कि आप एक प्रॉपर्टी हैं। वह एक बच्ची है। मैं इस बात से खुश हूं कि जायरा ने अपनी बात के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। मैं खुश हूं कि उन्होंने कोई कदम उठाया।'
-
इस मामले में तापसी पन्नू का भी बयान सामने आया है।
-
है। तापसी कहती हैं,'मैं आशा करती हूं कि उन्हें जल्द इंसाफ मिले। यह अच्छी बात है कि उन्होंने ये मुद्दा उठाया और अपनी आवाज बुलंद की।'
-
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय कहती हैं, 'इस देश के बारे में मैं क्या कह सकती हूं। एक तरफ हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं। वहीं दूसरी तरफ यहां ऐसी घटनाएं घटती हैं। मुझे लगता है, यह जरूरी है कि न सिर्फ इस तरह के मामलों में स्टैंड लिया जाए बल्कि लोगों को इस बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जाए। '
-
सुशांत सिंह राजपूत का कहना है, 'हम बातें बहुत करते हैं। सही टाइम पर सही जगह पर। लेकिन हमें इस पर कदम उठाने की भी जरूरत है। हम समझदार हैं, जिम्मेदार हैं।
-
सुशांत सिंह राजपूत
-
जरीन खान कहती हैं, 'मैं नहीं जानती मुझे क्या कहना चाहिए, क्योंकि इस तरह की घटनाएं हमारे यहां हो रही हैं। हम मामले में तह तक जाने के बजाय भटक जाते हैं। जैसे देश में महिला सशक्तिकरण पर बात की जाती है, वह बात सिर्फ बात ही रह जाती है। हमें सख्त कदम उठाने की भी जरूरत है।'
