-

आज हम आपको भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस और डांसर सीमा सिंह के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें सनी लियोनी के नाम से जाना जाता है। सीमा सिंह ने अपने आइटम डांस की वजह से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक अलग पहचान दिलाई है।
सीमा सिंह ने अपने पहले आइटम डांस के लिए कभी 11 हजार रुपए लिए थे और आज के समय में सीमा की डिमांड इतनी ज्यादा हो गई है कि वह 5 लाख रुपए आइटम डांस के लिए चार्ज करती हैं। सीमा सिंह की पहली फिल्म 'कहां जेबा राजा नजरिया लड़ाई के' 2008 में आई थी। सीमा सिंह ने इसमें आइटम सांग '11 नंबर गाड़ी चले 80 के रफ्तार में' किया था। जिसके लिए उन्हें 11 हजार रुपए मिले थे। इसके बाद सीमा सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ती जा रही हैं। सीमा सिंह का जन्म 11 जून 1990 को को इलाहबाद में हुआ। उन्होंने 600 से अधिक फिल्मों में आइटम डांस किया है। वह भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, बंगाली और राजस्थानी फिल्मों में आइटम डांस कर चुकी हैं। सीमा की मुख्य भोजपुरी फिल्मों में 'हम दो अंजाने' (2011), 'छोड़ब ना संग तोहार' और 'हिम्मतवाला' जैसी फिल्में शामिल हैं। -
भोजपुरी फिल्मों की आइटम गर्ल सीमा सिंह आज कामयाबी के शिखर पर हैं। इसको लेकर सीमा को काफी संघर्ष करना पड़ा था। कुछ महीने पहले सीमा सिंह ने गोविंदा की फिल्म 'आ गया हीरो' में आइटम डांस किया था। जिसके बाद उन्हें बहुत सी हिंदी फिल्मों में आइटम सांग करने का मौका मिला। भोजपुरी फिल्मों के निर्माता कभी 1 आइटम सांग रखते थे।
लेकिन आज के समय में 2 से अधिक आइटम सांग नजर आने लगे हैं। इसकी एक बड़ी वजह से यह है कि आइटम डांस की वजह से फिल्म आसानी से हिट हो जाती है। और दर्शकों को फिल्म की कहानी भले ही याद रहे या ना रहे लेकिन आइटम सांग जरूर याद रहता है। एक्ट्रेस सीमा सिंह के फैंस का कहना है सीमा सिंह की हॉट परफॉर्मेंस उनके दिल दिमाग पर छा जाती है।