-
वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म भेड़िया (Bhediya) 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म को थ्री डी में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले भी कई फिल्में 3D में रिलीज हुई हैं। आइए जानते हैं कैसा था उनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
-
Brahmastra: हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र थ्री डी में रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट रही। इतना ही नहीं यह फिल्म इस साल ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई।
-
Tanhaji: साल 2020 में अजय देवगन स्टारर फिल्म तानाजी भी थ्री डी में रिलीज की गई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 278 करोड़ रूपये की कमाई की थी।
-
2.0: अक्षय कुमार की 2.0 को भी थ्री डी में रिलीज किया गया था। फिल्म ने देशभर में करीब 490 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
-
थ्री डी में रिलीज हुई फिल्म राज 3 भी सुपरहिट साबित हुई थी।
-
बॉलीवुड की पहली थ्री डी हिट मूवी थी हॉन्टेड। फिल्म सुपरहिट हुई थी।
-
ईगा पहली तेलुगू फिल्म थी जो थ्री डी में रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट हुई थी। हिंदी में इस फिल्म का नाम मक्खी था।
-
All Photos: Social Media
