-
फेमस कॉमेडियन भारती सिंह हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी करने के बाद अपने एक महीने के लंबे हनीमून पर हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी और इस समय वह अपने पति हर्ष के साथ यूरोप की सैर कर रही हैं। भारती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने हनीमून की कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें वह इटली में नजर आ रही हैं।
-
शादी के करीब 21 दिन बाद भारती और हर्ष अपने हनीमून के लिए यूरोप निकले थे। भारती ने शादी के समय ही बताया था कि वह करीब एक महीने के हनीमून पर जाएंगी।
-
वह पिछले कुछ समय से यूरोप के अलग-अलग शहरों में घूम रहे हैं और वहां के नजारों का मजा ले रहे हैं।
-
हनीमून के दौरान इटली में मस्ती के मूड में हर्ष और भारती।
-
ये स्टार कपल पिछले दिनों कुछ समय के लिए दुबई भी पहुंचा था।
-
भारती और हर्ष इटली की गलियों में रोमांस करते भी दिखे थे।
-
इस नए जोड़े ने एंम्सडर्म और नीदरलैंड में नए साल का स्वागत किया था।
-
भारती अपने अनोखे अंदाज की वजह से दर्शकों के बीच काफी फेमस हैं। इन दिनों भारती अपनी मैरिड लाइफ को इन्जॉय कर रही हैं।
-
भारती शादी के बाद अक्षय कुमार के शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी नजर आई थीं।
-
भारती और हर्ष हनीमून के लिए बुडापेस्ट भी गए थे। वहां के सर्द मौसम में आईसक्रीम का मजा लेती भारती।
-
हर्ष और भारती पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों स्टार प्लस के रिएलिटी शो झलक दिखला जा में भी साथ नजर आए थए। इसी दौरान दोनों ने अपनी शादी का खुलासा किया था।
-
भारती ने 3 दिसंबर को हर्ष के साथ शादी की थी। इनकी शादी गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी। (All Photo Source: Instagram)
