-

Bhagyashree: कई एक्ट्रेसेज ऐसी रही हैं जो अपनी पहली ही फिल्म से इतनी पॉपुलर हुईं कि सालों बाद भी उन्हें उसी फिल्म के लिए याद किया जाता है। इनमें कुछ एक्ट्रेसेज ऐसी थीं जिन्होंने अपने अच्छे खासे करियर को शादी कर खत्म कर लिया। इन्हीं एक्ट्रेसेज में एक नाम है भाग्यश्री का।
-
भाग्यश्री ने 1989 में सलमान खान के साथ पिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने रातोंरात 16 साल की भाग्यश्री को सुपरस्टार बना दिया।
-
हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद ही ये खबर आई कि भाग्यश्री प्रेग्नेंट हैं। बालिक होने से पहले ही भाग्यश्री की प्रेग्नेंसी की खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया।
-
प्रेग्नेंसी की खबर मीडिया में आई तो भाग्यश्री ने अपने बॉयफ्रेंड हिमालय दसानी से शादी रचा ली और फिल्मों से ब्रेक ले लिया।
-
मां बनने के बाद जब भाग्यश्री दोबारा काम पर लौटीं तो उन्होंने निर्माताओं के सामने शर्त रख दी कि वो उसी फिल्म में काम करेंगी जिसमें उनके पति हिमालय को रखा जाएगा।
-
भाग्यश्री की ये शर्त कुछएक प्रोड्यूसर्स ने तो मानी लेकिन ज्यादातर ने इसे नहीं स्वीकारा। नतीजा ये हुआ कि भाग्यश्री को फिल्में मिलना बंद हो गईं। उनका करियर बुलंदियों पर पहुंचने ,से पहले ही खत्म हो गया।
-
सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर पिल्म देने वालीं भाग्यश्री ने इस तरह से पति के लिए अपना करियर कुर्बान कर दिया।