-
K-Dramas और Korean Movies दुनियाभर में काफी पॉपुलर हो चुके हैं, लेकिन कुछ ऐसी बेहतरीन कहानियां भी हैं जो अभी तक लोगों की नजरों से दूर हैं। अगर आप थ्रिलर, एक्शन, हॉरर या सुपरनैचुरल जॉनर के फैन हैं, तो ये अंडररेटेड Korean Dramas और Movies आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए। आइए जानते हैं उन छुपे Hidden Gems के बारे में, जिन्हें देखने के बाद आप भी इनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
-
Blind (2022)
यह Amazon Prime Video पर उपलब्ध एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है, जो उन लोगों की कहानी दिखाती है जो बिना किसी गलती के अपराध का शिकार बन जाते हैं। -
Dark Hole (2021)
MX Player और Viki पर उपलब्ध यह K-Drama एक डिटेक्टिव और एक ट्रक ड्राइवर की कहानी है, जो एक रहस्यमयी सिंकहोल से निकले अंधेरे धुएं की वजह से उत्पन्न हुए म्यूटेंट्स से अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं। -
Gangnam Zombie (2023)
Gangnam, Seoul में लोग अचानक डरावने लक्षण दिखाने लगते हैं और जॉम्बीज़ में बदल जाते हैं। कुछ बचे हुए लोग इस आपदा से बचने के लिए संघर्ष करते हैं। यह एक एक्शन-हॉरर फिल्म है, जो Amazon Prime Video पर उपलब्ध है। -
Hellbound (2022-2027)
Netflix की इस सुपरनैचुरल थ्रिलर सीरीज में एक अनोखी दुनिया दिखाई गई है, जहां लोग अचानक से स्वर्गदूतों की भविष्यवाणियों से नरक में जाने की चेतावनी पाते हैं। कुछ गुप्त संगठन इस डर का फायदा उठाकर लोगों को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। -
Island (2022-2023)
Jeju Island पर सेट इस फैंटेसी थ्रिलर सीरीज में तीन लोग दुनिया को नष्ट करने वाली बुरी शक्तियों से लड़ते हैं। यह K-Drama Naver Webtoon पर बेस्ड है और Prime Video पर उपलब्ध है। -
Memorist (2020)
Viki पर उपलब्ध यह K-Drama एक ऐसे पुलिस डिटेक्टिव की कहानी है, जिसे दूसरों की यादें पढ़ने की शक्ति प्राप्त होती है। लेकिन जब वह एक सीरियल किलर के पीछे जाता है, तो उसकी खुद की जिंदगी भी एक पहेली बन जाती है। -
Monstrous (2022)
यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर सीरीज है, जिसमें पुरातत्वविदों (Archaeologists) की एक टीम को एक विशाल बुद्ध प्रतिमा मिलती है। लेकिन यह प्रतिमा एक प्राचीन श्राप से जुड़ी होती है, जो इंसानों को राक्षसों में बदल देती है। इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। -
Peninsula (2020)
यह “Train to Busan” का सीक्वल है, जो एक ऐसी टीम की कहानी दिखाता है, जो एक जॉम्बी-इन्फेक्टेड कोरियन शहर से 20 मिलियन डॉलर से भरा एक ट्रक निकालने की कोशिश करती है। यह फिल्म Amazon Prime Video पर उपलब्ध है। -
Sisyphus: The Myth (2021)
Netflix पर उपलब्ध यह साइंस-फिक्शन K-Drama एक वैज्ञानिक और एक भविष्य से आई रहस्यमयी महिला की कहानी है, जो समय के लूप को तोड़कर एक परमाणु युद्ध को रोकने की कोशिश करते हैं। -
Special Delivery (2022)
Amazon Prime Video पर उपलब्ध इस एक्शन-क्राइम फिल्म में Eun-Ha नाम की एक महिला है, जो किसी भी चीज की डिलीवरी करती है, चाहे वह इंसान हो या सामान। लेकिन जब एक अनोखी डिलीवरी उसके जीवन को पलट देती है, तो कहानी रोमांचक मोड़ लेती है। -
The Heavenly Idol (2023)
यह सीरीज सुपरनैचुरल और फैंटेसी से भरपूर है। कहानी एक पोंटिफेक्स (धार्मिक लीडर) की है, जो एक जादुई दुनिया में बुरी शक्तियों से लड़ रहा होता है। लेकिन अचानक, वह खुद को वर्तमान दुनिया में एक K-Pop Idol के शरीर में पाता है। यह दिलचस्प सीरीज Viki और Amazon Prime Video पर उपलब्ध है। -
The Labyrinth (2021)
यह एक हॉरर-फैंटेसी फिल्म है, जिसमें हाई स्कूल के छात्रों को रात में अपने स्कूल में बुरी आत्माओं से लड़ना पड़ता है। यह फिल्म रहस्यमयी घटनाओं और डरावने ट्विस्ट्स से भरी हुई है। -
The Odd Family: Zombie on Sale (2019)
यह Netflix पर उपलब्ध एक अनोखी कॉमेडी-हॉरर फिल्म है, जिसमें एक जॉम्बी गांव में आ जाता है, लेकिन उसकी मौजूदगी के कारण एक परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।