-
सलमान खान (Salman Khan) अपनी दो फिल्मों पर काम कर रहे हैं। पहली है टाइगर 3 (Tiger 3) और दूसरी किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) । वहीं शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की आने वाली फिल्में हैं- पठान (Pathan), जवान (Jawaan) औऱ डंकी (Dunky)। मजेदार बात ये है कि शाहरुख की पठान में सलमान तो सलमान की टाइगर 3 में शाहरुख खान कैमियो रोल में दिखेंगे। इससे पहले भी ये दोनों एक्टर्स 6 फिल्मों में साथ दिख चुके हैं। इनमें से कुछ फिल्मों में बड़े रोल तो कुछ में कैमियो करते दिखे। आइए डालते हैं एक नजर:
-
शाहरुख और सलमान खान सबसे पहले राकेश रोशन की फिल्म करण अर्जुन में साथ आए थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
-
करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है में सलमान की एंट्री आदी फिल्म के बाद होती है। ये फिल्म भी बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी।
-
फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम में भी शाहरुख और सलमान माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए थे। फिल्म एवरेज थी।
-
साल 1996 में दुश्मन दुनिया का नाम से एक फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख और सलमान दोनों ही कैमियो रोल में दिखे थे।
-
सलमान खान की फिल्म हर दिल जो प्यार करेगा में शाहरुख का कैमियो रोल था।
-
शाहरुख की ओम शांति ओम के एक गाने में सलमान ने कैमियो किा था।
-
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख खान छोटे से रोल में दिखे थे। फिल्म फ्लॉप हुई थी।
-
शाहरुख और सलमान फिल्म जीरो में भी एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।