-
हाल ही में लेडी गागा संस्कृत में ट्वीट कर सुर्खियों में हैं। लेडी गागा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- लोक: समस्त: सुखिनो भवन्तु:। इसका मतलब है कि संसार में हर कोई हर जगह खुश रहे। लेडी गागा के इस ट्वीट के बाद भारतीय यूजर्स खासा खुश नजर आए। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी विदेशी सेलेब्रिटी ने हिंदुस्तानी कल्चर के प्रति अपना प्यार दिखाया है। इससे पहले बहुत सी विश्वप्रसिद्ध हस्तियों ने तो बकायदा हिंदी या संस्कृत में टैटू तक गुदवाए हैं। आइए डालते हैं नजर ऐसी ही कुछ शख्सियतों पर। (All Pics: YouTube)
-
हॉलीवुड की मशहूर अदाकार जेसिका अल्बा ने अपनी कलाई पर हिंदी में पद्म लिखवाया है।
अमेरिका की मशहूर सिंगर-एक्टर माइली साइरस ने अपनी कलाई पर हिंदी में ऊं गुदवाया है। -
फेमस हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐंजिलिना जोली ने पीठ पर गौतम बुद्ध का संदेश लिखवाया है।
-
ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम ने अपनी बांह पर पत्नी विक्टोरिया का नाम हिंदी में गुदवाया है।
हॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन रसेल ब्रांड ने भारत में ही अपनी गर्लफ्रेंड सिंगर केटी पेरी से शादी की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी बांह पर भगवान विष्णु का टैटू बनवाया था। -
वहीं सिंगर कैटी पैरी ने शादी के समय अपने हाथ पर संस्कृत में टैटू बनवाया था।
