-
बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि एक ही कॉन्सेप्ट पर एक से अधिक फिल्में बन जाती हैं। फिल्म मेकर्स के लिए इससे भी गंभीर स्थिति तब हो जाती है जब एक ही विषय पर बनी दो फिल्में लगभग एक ही साथ रिलीज भी हों। प्रोड्यूसर्स के मन में इसे लेकर एक डर का माहौल बन जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है आयुष्मान खुराना की बाला और सनी सिंह की उजड़ा चमन के साथ। दोनों ही फिल्में समय से पहले पुरुषों में गंजेपन की समस्या पर बेस्ड हैं। उजड़ा चमन रिलीज हो चुकी है तो वहीं बाला रिलीज होने वाली है। आइए डालते हैं नजर बाकी उन फिल्मों पर जो एक ही विषय पर बनीं भी औऱ रिलीज भी लगभग साथ में ही हुईं(All Pics: YouTube):
-
शहीद और द लीजेंड ऑफ भगत सिंह: ये दोनों ही फिल्में भगत सिंह पर बेस्ड थीं। साल 2002 में दोनों ही फिल्में लगभग साथ में रिलीज भी हुईं। अजय देवगन की लीजेंड ऑफ भगत सिंह को काफी सराहा गया और नेशनल अवार्ड भी मिला।
-
पैडमैन और फुल्लू: अक्षय कुमार की पैडमैन और डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना की फुल्लू, दोनों ही फिल्में लड़कियों के मासिक धर्म पर बेस्ड थीं। एक ही कॉन्सेप्ट पर बनीं ये दोनों फिल्में भी करीब एक ही साथ रिलीज हुई थीं।
-
मॉम और मातृ: मॉम दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म की कहानी बेटी के बलात्कारियों से एक मां के बदले पर बेस्ड थी। ठीक इसी कॉन्सेप्ट पर रवीना टंडन की मातृ भी रिलीज हुई थी।
-
लखनऊ सेंट्रल और कैदी बैंड: साल 2018 में ये दोनों फिल्में भी एक ही साथ रिलीज हुई थीं। दोनों फिल्में जेल में बंद कैदियों द्वारा बनाए बैंड पर बेस्ड थीं।
