-
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने आज (17 जनवरी) अपना जन्मदिन मनाया। वह 54 साल की हो गई हैं। पति ओमाबा ने इस मौके पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और सोशल मीडिया अकाउंट पर मिशेल संग फोटो शेयर किया। ओबामा ने इस फोटो के साथ लिखा कि वह सिर्फ उनकी पत्नी या बच्चों की मां नहीं हैं, बल्कि सबसे अच्छी दोस्त भी हैं। वह मिशेल की ताकत और दृढ़ता को खासा पसंद करते हैं। ओबामा ने आगे हैपी बर्थडे लिखते हुए कहा कि वह मिशेल को हर दिन बेहद प्यार करते हैं।
-
मिशेल ने ओबामा के इस बधाई संदेश का बेहद खूबसूरती से जवाब दिया। उन्होंने लिखा, " आप (बराक ओबामा) मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। सबसे बड़े फैन हैं।" मिशेल ने आगे ओबामा के दिए गए रोमानियत के शब्दों से लिखे नोट्स और खूबसूरत फूलों के बुके से जन्मदिन की बधाई देने के लिए शुक्रिया अदा किया। बकौल मिशेल, "आपको (बराक) अंदाजा भी नहीं कि मैंने आपसे कितना प्यार पाया है। मैं जानती हूं कि बर्थडे कभी-कभी आता है लेकिन आपकी उदारता, गर्मजोशी, आशा के संदेश हमेशा साथ रहते हैं। मैं कितनी भाग्यशाली और धन्य हूं कि मुझे आपका साथ मिला है।"
-
खास बात है कि मिशेल जब भी पति से दूर होती हैं, तब वह उनसे संपर्क में रहने के लिए वेबकैम का सहारा लेती है।
-
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर उनकी तारीफ की हो। यही कारण है कि वह हमेशा से ही कहते रहे हैं कि मिशेल बेहतरीन मां और पत्नी हैं, जिन्होंने उन्हें बेहतर इंसान बनाया है।
-
बराक और मिशेल की शादी साल 1992 में हुई थी। वे एक-दूजे से कितना प्यार करते हैं इस बात का अंदाजा दोनों की तस्वीरों के जरिए ही लगाया जा सकता है।
-
मिशेल और ओबामा की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम मालिया एन्न है। वहीं, छोटी बेटी का नाम नताशा है, जिसे सभी लोग साशा के नाम से जानते हैं।
-
रोचक बात है कि बराक और मिशेल ओबामा का नाम दुनिया की सबसे मशहूर शादीशुदा जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों को साथ देखकर अक्सर यह कहा जाता है कि ये एक-दूसरे के लिए बने हैं।
-
बराक अब भले ही मिशेल से जी-जां से ज्यादा प्यार करते हों, लेकिन कम ही लोगों को पता है कि वह पत्नी से पहले किसी और महिला को दिल दे बैठे थे। हालांकि, किन्हीं वजहों से वे दोनों बाद में अलग हो गए थे।
-
डेविड जे गेरो की किताब में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और शीला मियोशी येगर के प्रेम संबंधों का जिक्र है। यह बात तब की है, जब ओबामा शिकागो में थे। वह तब तकरीबन 22 साल के थे। बाद में उनकी जिंदगी में मिशेल आईं, जिसके बाद उनकी जिंदगी में नया मोड़ आया। ओबामा इसके बाद से अपनी हर कामयाबी का श्रेय मिशेल को देते रहे हैं।
-
मिशेल का निक नेम मीश है। पति बराक उन्हें प्यार से 'माई रॉक' कहकर पुकारते हैं।
-
बराक ने मिशेल को शिकागो के एक रेस्त्रां में प्रपोज किया था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसके बाद बैरे के जरिए ट्रे पर मिठाई के साथ अंगूठी मंगवाई थी और मिशेल को पहना कर इंप्रेस किया था।
