-
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका पादुकोण, प्रिंयका चोपड़ा और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। 'बाजीराव मस्तानी' के निर्माता इरोज नाओ ने बुधवार को ट्विटर पर इन तीनों एक्टर्स का लुक जारी किया।
-
फिल्म में रणवीर सिंह मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की भूमिका में नज़र आएंगे।
-
वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म में पेशवा बाजीराव प्रथम (रणवीर सिंह) की दूसरी पत्नी मस्तानी की भूमिका में हैं।
-
प्रियंका चोपड़ा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में दिखेंगी।
-
इससे पहले ये तीनों कलाकार भंसाली की 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में भी काम कर चुके हैं।
-
खबरों के मुताबिक फिल्म का टीजर गुरुवार को रिलीज किया जाएगा। इस हफ्ते रिलीज होने वाली सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के साथ इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा।
-
बाजीराव मस्तानी 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
