-
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। इस फिल्म का ट्रेलर बहुत ही खास और अलग अंदाज में लॉन्च किया गया। मुंह ढककर मुंबई की सड़कों पर घूमने निकले रणबीर कपूर तरह के अंदाज में लॉन्च किया गया। फिल्म के सितारे टाइगर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। इस फिल्म का ट्रेलर बड़े ही खास और अलग अंदाज में लॉन्च किया गया। फिल्म के सितारे टाइगर और दिशा को ट्रेलर लॉन्च के दौरान हेलिकॉप्टर के जरिए पेश किया गया। वहीं, इस दौरान टाइगर और दिशा ने अपने कुछ जबरदस्त एक्शन मूव्स भी करके दिखाए। हेलिकॉप्टर से उतरते वक्त दिशा और टाइगर में काफी जोश दिखा। इस दौरान इन दोनों ने स्टंट करके भी दिखाए। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को देखने के लिए फैन्स की भारी भीड़ लग गई। इस मौके पर टाइगर और दिशा, दोनों ने लगभग एक जैसे कपड़े पहने हुए थे। टाइगर व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में बहुत हैंडसम लग रहे थे। वहीं, दिशा ने भी व्हाइट राउंड नेक टॉप और आर्मी स्टाइल कारगो पहनी हुई थीं। दिशा और टाइगर का हेलिकॉप्टर मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में उतरा। इसके बाद दोनों स्टार्स ने मैदान में अपना जलवा बिखेरना शुरू किया, देखें तस्वीरें…
-
फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने अपनी बॉडी पर खूब मेहनत की है।
-
दोनों स्टार्स की ये मेहनत फिल्म के आने से पहले यहां सबको दिखी।
-
टाइगर और दिशा हेलिकॉप्टर के जरिए मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स पहुंचे।
-
हेलिकॉप्टर से उतरते वक्त दोनों स्टार्स बहुत रफ एंड टफ लग रहे थे।
-
इस दौरान दिशा और टाइगर ने बहुत सारी सेल्फीज भी खींची।
-
इनमें से एक तस्वीर दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की।
-
दिशा की पोस्ट की हुई तस्वीर को उनके चाहने वालों ने बहुत पसंद किया। वहीं, 'बागी 2' की इस जोड़ी को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है।
-
दिशा और टाइगर पहली बार फिल्म बागी 2 के जरिए बड़ी स्क्रीन पर साथ नजर आने के लिए तैयार हैं।
-
काफी समय से दिशा और टाइगर के बीच रिलेशन होने की खबरें मीडिया में चल रही हैं।
-
इस बीच दिशा और टाइगर कई बार साथ में दिखाई दिए।
-
इस दौरान दिशा और टाइगर की कई सारी तस्वीरें भी सामने आईं।
-
'बागी 2' की पूरी टीम के साथ टाइगर और दिशा।
