-

इलियाना डीक्रूज की अगली बॉलीवुड फिल्म 'बादशाहो' 1 सिंतबर को रिलीज होने वाली है। 'बादशाहो' में इलियाना के अलावा अजय देवगन, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। मिलन लूथरिया निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। बता दें कि इलियाना डीक्रूज ने साल 2012 में आई फिल्म 'बर्फी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अनुराग बसु निर्देशित 'बर्फी' दर्शकों को काफी आई थी और फिल्म में इलियाना ने अपने शानदार अभिनय के लिए फिल्मफेयर का 'बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड' जीता था। यह जानना दिलचस्प है कि इलियाना ने साल 2006 में आई तेलुगू फिल्म 'देवदासू' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इलियाना को 'देवदासू' के लिए भी साउथ के फिल्मफेयर का 'बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड' दिया गया था। आप यहां पर बेहद ही प्रतिभाशाली और खूबसूरत इलियाना डीक्रूज की कुछ आकर्षक तस्वीरें देख सकते हैं।
-
इलियाना ने ट्विटर के जरिए कुछ समय पहले यह खुलासा किया था कि वह भी छेड़छाड़ की शिकार हो चुकी हैं।
-
दरअसल इलियाना डीक्रूज ने ट्विटर पर अपने पूर्व-बॉयफ्रेंड के शोषण की शिकार एक लड़की का ओपन लेटर शेयर करते हुए लिखा था कि उन्हें उस लड़की पर गर्व है।
-
इलियाना ने यह भी लिखा था कि छेड़छाड़ होने पर उनके माता-पिता ने उनका काफी सपोर्ट किया था।
-
इलियाना टॉलीवुड में पोकीरी, जलासा, किक और जुलीय जैसी कई हिट तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
-
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलियाना पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें साउथ इंडियन फिल्मों में काम करने के लिए 1 करोड़ रुपए की रकम दी गई थी।
-
इलियाना को बॉलीवुड डेब्यू के समय हिंदी बहुत अच्छी नहीं आती थी।
-
कुछ दिनों पहले इलियाना डीक्रूज अपनी सेमी न्यूड फोटोग्राफ के चलते चर्चा में आ गई थीं।
-
इलियाना ने कहा थी कि एक समय वह बहुत दुबली-पतली थीं और उनका वजन बहुत कम था।
-
इलियाना की पहली तेलुगू फिल्म 'देवदासु' कुछ खास नहीं रही।
-
इलियाना डीक्रूज का जन्म 1 नवंबर 1987 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।
-
बताया जाता है कि इलियाना जब दस वर्ष की थीं तभी उनका परिवार मुंबई से गोवा शिफ्ट हो गया था।