-

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस फेस्टिवल में बॉलीवुड (Bollywood) और टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स तो रेड कार्पेट पर चलते नजर आए ही, साथ ही कई यूट्यूबर्स या यूं कहें कि सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी कान्स 2022 का हिस्सा बने। सिर्फ इस बार ही नहीं बल्कि पहले भी यह सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कान्स के रेड कार्पेट पर दम दिखा चुके हैं। आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) इसका दो बार हिस्सा बन चुके हैं। 2019 में आशीष को यहां बेस्ट कॉमेडी इन्फ्लूएंसर का अवॉर्ड मिला था। अब कान्स 2022 में आशीष अपनी बहन मुस्कान चंचलानी के साथ पहुंचे हैं। उनकी बहन भी यूट्यूबर हैं।
-
भुवन बाम को कान्स 2019 में ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था।
-
मासूम मिनावाला कान्स 2022 से पहले भी कान्स के रेड कार्पेट पर नजर आ चुकी हैं।
-
मालविका सितलानी भी कान्स 2022 में पहुंची। यहां पर उनकी ड्रेस काफी चर्चा में रही।
-
दीपा खोसला 2022 के साथ-साथ पहले भी कान्स के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती से जलवा बिखेर चुकी हैं।
-
कुशा कपिला सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं और कान्स का हिस्सा बन चुकी हैं।
-
निहारिका भी यूट्यूब पर तरह-तरह की वीडियोज बनाती हैं। इस बार वह भी कान्स 2022 में नजर आईं।
-
तारिनी पेशावरिया भी इन्फ्लूएंसर हैं और उन्होंने इस साल ही कान्स में डेब्यू किया है। (All Photos: Social Media)