-
मौनी रॉय मुंबई के मानसून सीजन का आनंद उठा रही हैं। हाल ही में उन्होंने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह मानसून के आते ही टेरेस पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। नागिन एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, बरसात में डांस करते हुए म्यूजिक को क्रिएट करना.. टापुर, टुपुर टपुर टुपुर..। कुछ दिनों पहले मौनी रॉय अपनी डेब्यू फिल्म गोल्ड के पहले गाने( नैनो ने बांधी) की रिलीज पर अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। गाने के लॉन्चिंग के दौरान भी अक्षय कुमार के साथ मौनी ने डांस किया था। मौनी रॉय टीवी की दुनिया में तो काफी फेमस हैं लेकिन अब 'गोल्ड' के जरिए बड़े परदे पर भी एंट्री लेने जा रही हैं। 'गोल्ड' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मौनी इसके अलावा रणबीर और आलिया स्टारर फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में भी नजर आएंगी। (फोटो सोर्स- मौनी रॉय इंस्टाग्राम)
-
अपने घर की छत पर मानसून का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं मौनी रॉय। (फोटो सोर्स- मौनी रॉय इंस्टाग्राम)
-
पानी की बुहारों के बीच मौनी रॉय ने किया डांस। (फोटो सोर्स- मौनी रॉय इंस्टाग्राम)
-
मौनी रॉय ने बरसात को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। (फोटो सोर्स- मौनी रॉय इंस्टाग्राम)
-
एक्ट्रेस मौनी रॉय की एक और अदा। (फोटो सोर्स- मौनी रॉय इंस्टाग्राम)
-
मौनी रॉय साड़ी में एकदम अलग लुक में नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- मौनी रॉय इंस्टाग्राम)
-
मौनी रॉय। (फोटो सोर्स- मौनी रॉय इंस्टाग्राम)
