बॉलीवुड एक्टर और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर का कहना है कि वह अभी तक सिंगल हैं लेकिन मिंगल होने के लिए तैयार हैं। बता दें अर्जुन कपूर का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा) अर्जुन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत 'इश्कजादे' से की थी। वह जब '2 स्टेट्स' में काम कर रहे थे, तब उनका नाम आलिया भट्ट से जुड़ा था। वहीं 'तेवर' के वक्त सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनकी डेटिंग के चर्चे थे। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा) अब जैकलीन फर्नाडिस के साथ उनकी नजदीकियों की खबरें हैं। हालांकि अर्जुन का इस बारे में कुछ और ही कहना है उन्होंने कहा कि मैं सिंगल हूं और मिंगल होने के लिए तैयार हूं। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा) अर्जुन ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'की एंड का' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वे पहली बार करीना कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
