-
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून 2017 को 32 साल के हो गए हैं। 2012 में फिल्म इशकजादे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अर्जुन हमेशा से इतने फिट और मस्कुलर नहीं थे। अर्जन की फिजीक एक वक्त तक काफी भौंदू और मोटे लड़के की थी, हालांकि उनके पिता बोनी कपूर के फिल्ममेकिंग की दुनिया में होने का उन्हें फायदा मिला और देखते ही देखते उन्होंने अपने आपको पूरी तरह बदल लिया और एक्टिंग की दुनिया में उतर गए। आज हम आपको वक्त के साथ बदले अर्जुन कपूर के लुक्स दिखा रहे हैं। तो आइए देखते हैं किस तरह वक्त के साथ अर्जुन कपूर की फिजीक में उन्होंने बदलाव किया।
-
अर्जुन की मां का नाम मोना शौरी कपूर है। अर्जुन की फिजीक हमेशा से ऐसी नहीं थी जैसी आपको आज नजर आती है। एक वक्त तक वह काफी फैट थे और चश्मा लगाया करते थे।
-
2012 में जब अर्जुन ने सिनेमा जगत में कदम रखा तो उन्होंने परिणीति चोपड़ा के साथ परमा चौहान का किरदार निभाया। इस रोल में वह काफी हद तक फिट थे लेकिन तब तक उनका शरीर उतना बल्की नहीं था जैसे वह आज हैं।
-
इसके बाद अर्जुन ने फिल्म औरंगजेब की जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास खेल नहीं दिखा सकी और इसके बाद 2014 में आई उनकी फिल्म गुंडे। इस फिल्म में वह एक इंटेंस रोल में थे जिसके लिए उन्होंने खुद को और ज्यादा मस्कुलर बनाया।
-
इसी साल 2014 में अर्जुन चेतन भगत के नॉवेल पर आधारित फिल्म 2 स्टेट्स में कृष मल्होत्रा के किरदार में भी नजर आए। हालांकि इसमें उन्हें एक सॉफ्ट कैरेक्टर प्ले करना था तो उन्होंने थोड़े मसल्स लूज किए।
-
2015 में वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ तेवर में जब लौटे तो उनका रोल एक एक्शन हीरो का था। इस फिल्म के लिए उन्होंने थोड़ा वेट गेन किया और वह काफी मारधाड़ करते दिखाई दिए।
-
2016 में अर्जुन की एंड का में करीना कपूर के साथ थे जिसमें उनका रोल सो-सो था और फिर 2017 हाफ गर्लफ्रेंड में वह माधव झा नाम के बिहारी लड़के के किरदार में दिखे।
-
फिल्म मुबारकां में अर्जुन अपने चाचा अनिल कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म में अर्जुन का किरदार एक पंजाबी और एक लंदन के लड़के का होगा जो कि जुड़वा भाई हैं। अर्जुन इस फिल्म में डबल रोल प्ले करते नजर आएंगे।